Blo ऐप डाउनलोड कैसे होगा और लॉगिन करने के लिए क्या करे?

Rate this post

Last Updated on 17 August 2024 by Abhishek Gupta

Blo ऐप डाउनलोड के बारे में अगर आप पता करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको Blo App Download के बारे में जानकारी दी जाएगी।

क्या आप बूथ लेवल ऑफिसर के तौर पर काम करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। 

आपने ब्लो ऐप के बारे में तो जरुर सुना होगा। बहुत लोगों को दिक्कत आती है कि, किस प्रकार से यहां पर लॉगिन किया जाता है। क्योंकि लॉगिन करने में बहुत लोगों को दिक्कत होती है। 

इसके अलावा कैसे Blo ऐप डाउनलोड इस्तेमाल किया जाता है, यह भी बहुत लोगों को नहीं पता होता है। इसलिए इस आर्टिकल में आपको इसी के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा।

ये पढ़ें –

> हरीतिमा अमृत वन ऐप

> हरियालो राजस्थान ऐप डाउनलोड करने की लिंक कहां मिलेगी

BLO APP को कैसे डाउनलोड और लॉगिन करें?

Blo ऐप डाउनलोड

यहां पर हम इस एप्लीकेशन को आप कहां से डाउनलोड कर सकते हैं, कैसे आप यहां पर लॉगिन करेंगे और कैसे इसको आप इस्तेमाल करेंगे, के बारे में बताएंगे। चलिए अब शुरू करते हैं।

BLOApp क्या है? 

इस एप्लीकेशन को पहले garuda app नाम से जाना जाता था। BLO यानी booth level officer को अपने tasks डिजिटल तरीके से करने के लिए यह ऐप डाउनलोड किया गया है। 

इस एप्लीकेशन के द्वारा वह फॉर्म को वेरीफाई कर सकते हैं। Assured Minimum Facility और Extended Minimum Facility का कलेक्शन आप यहां पर कर सकते हैं। 

पोलिंग स्टेशन की फोटो अपडेट यहां से करने को मिल जाती है और जो भी पोलिंग स्टेशन होते हैं, उनके geo coordinates भी इस एप्लीकेशन के द्वारा सबमिट किया जा सकता है। 

Electors के behalf में यहां पर फॉर्म भी सबमिट हो सकती है और इस एप्लीकेशन के जरिए घर से घर तक आप लोगों के फॉर्म वेरीफाई कर सकते हैं।

ब्लो ऐप के मुख्य फीचर क्या है? 

इस ऐप के मुख्य फीचर के बारे में बात करें, तो यहां पर जितने भी पोलिंग स्टेशन है, उनके gps coordinates यहां पर कैप्चर किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन के द्वारा एक polling station में कितने वोटर है, यह देखा जा सकता है। 

यहां पर यह भी चेक किया जा सकता है कि, कितने लोगों के फॉर्म वेरीफाई हो गए हैं। New voter registration भी इस एप्लीकेशन के द्वारा किया जा सकता है, जो की बीएलओ घर बैठ कर सकते हैं।

Blo एप को कहां से डाउनलोड करें? 

अब Blo ऐप डाउनलोड में बात करें कि, इस एप्लीकेशन को कहां से डाउनलोड कर सकते हैं, तो प्ले स्टोर पर यह ऐप आपको मिल जाता है। 

वहां पर जब आप जायेंगे, तो BLOApp लिखकर आपको सर्च करना है। यह सर्च करते ही इस एप्लीकेशन को आप डाउनलोड कर पाएंगे और डाउनलोड करते ही यह एप्लीकेशन ऑटोमेटेकली इंस्टॉल हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें –

> कक्षा आठ का रिजल्ट कैसे चेक करें

> समग्र आईडी केवाईसी हुई है या नहीं कैसे चेक करें

ब्लो ऐप पर login कैसे करें? BLO लोगिन

चलिए अब जानते हैं कि, किस तरीके से इस एप्लीकेशन पर आप login कर सकते हैं।

1. ऐप को ओपन करें परमीशंस को करें allow 

इस एप्लीकेशन को सबसे पहले आपको ओपन करना है। ओपन करने के बाद आपके सामने Allow Blo App To Take Pictures And Record Video की परमिशन देखने को मिलती है, तो इसको आपको allow करना है।

2. अब करें login 

इसके बाद आपको यहां पर लॉगिन करना होता है। लोगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आपको रिक्वायरमेंट होगी। 

ध्यान रखने वाली बात यहां पर यह है कि, आपको वही मोबाइल नंबर यहां पर इंटर करना है, जो वोटर आईडी से आपका जुड़ा हुआ है और पासवर्ड आपका यहां पर लगभग भरा ही रहता है। 

इसके नीचे दिए गए request OTP पर आपको क्लिक कर लेना है। यह करते ही आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है और ओटीपी को aapo यहां पर एंटर करें वेरीफाई होती पर क्लिक करना है। 

3. पार्ट नंबर select करें 

इसके बाद आपको पार्ट नंबर सेलेक्ट करना है। इसके बाद सबमिट बटन पर आपको क्लिक करना है। यह करते ही आपको लैंग्वेज सेलेक्ट करनी है, तो मनपसंद लैंग्वेज सेलेक्ट कर आप submit पर क्लिक कर दें। 

4. ये डिटेल्स देखने को मिलेगी 

इसके बाद Device Compatibility Report का इंटरफेस आपके सामने देखने को मिलता है। यहां पर आपके मोबाइल फोन में कितना स्टोरेज है, रैम कितना है, एंड्रॉयड वर्जन कौन सा है, सिम कौन सी है, देखने को मिलेगा।

यहां पर आपको सबमिट कर देना होगा। यह करते ही आप इस एप्लीकेशन में logged in हो जाएंगे।

किस तरीके ये इस एप का इस्तेमाल करें?

जब इस ऐप के अंदर आप आते हैं, तो आपको total electors कितने हैं, कितने महिला और फीमेल elector है, ये आपको देखने को मिल जाएगा। 

नीचे Statistics Of Received Forms का क्षेत्र आपको देखने को मिलता है यहां पर जितने भी फॉर्म आप भरेंगे, उसका stat आप देख सकते हैं। 

आपको यहां पर Form 6, Form 6a, Form 6b, Form 7, Form 8 के फॉर्म भरने को मिलते हैं और स्टैटिसटिक्स में आप ये देख सकते हैं कि, कौन सा फॉर्म आपने receive किया है। 

नीचे को स्क्रॉल डाउन करने पर आपको अलग-अलग तरह के ऑप्शन देखने को मिलते हैं। इसमें Facilites, Checklist, Formsचेकलिस्ट, H2h Survey और BLO Register के ऑप्शन आपको देखने को मिलते हैं।

फैसेलिटीज पर जब आप क्लिक करते है, तो जो part आपने सिलेक्ट किया है, वहां की फोटोस आपको दिखाई देगी।

वही चेक लिस्ट पर जब आप क्लिक करते हैं, तो इसके बाद जो भी फॉर्म यहां पर आप fill up करते हैं, उसका ब्योरा आप यहां पर देख पाएंगे। 

इसमें आपको टोटल लिस्ट और वेरीफाइड के क्षेत्र देखने को मिलते हैं, तो आपने कितने फॉर्म वेरीफाई किए हैं, यह आप देख सकते हैं।

Blo ऐप पर नया फार्म किस तरीके से भरा जाता है? 

चलिए अब हम आपको बताएंगे कि, आप किस प्रकार से ब्लो एप्लीकेशन पर नया फॉर्म भर सकते है। इसके लिए इस ऐप के होम पेज में जब आप आते हैं, तो नीचे को स्क्रॉल डाउन आपको करना है। 

वहां पर फॉर्म्स का एक क्षेत्र देखने को मिलता है। यहां पर आपको Register As A New Voter का ऑप्शन देखने को मिलता है, जिसके लिए फॉर्म 6 आप भरेंगे। 

वही Overseas Voters के लिए आपको फॉर्म 6A भरना रहेगा। अगर आप आधार आधार ऑथेंटिकेशन के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं, तो फॉर्म 6b आपको भरना होगा। इसके अलावा इलेक्ट्रोल रोल में deletion के लिए आपको फॉर्म 7 भरना होगा। 

वहीं अगर आप शिफ्टिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, एंट्रीज को correct करना चाहते हैं, तो फॉर्म 8 आपको भरना होगा।

किस प्रकार से एप्लीकेशन का स्टेटस चेक किया जाता है? 

जब आप यहां से कोई भी फॉर्म भरते हैं, तो आप यह देख सकते हैं कि, उस फॉर्म का क्या स्टेटस है, तो इसके लिए forms के क्षेत्र में आपको जाना है। 

वहां सबसे नीचे फिर आपको वहां पर Track Application Status का ऑप्शन मिलता है। इसमें आपको क्लिक करना है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं, तो track application status के इंटरफेस में पहुंचते ही यहां पर आपको Reference I’d इंटर करनी होती है।

इसके बाद फिर नीचे Track Status पर आपको क्लिक कर देना होगा। इस तरीके से आप अपने द्वारा भरे हुए फार्म की स्थिति देख सकते हैं।

ब्लू अप में होम टू होम सर्वे का ब्योरा कैसे देखें? 

जैसा की शुरुआत में आपको हमने बताया था, इस ऐप में आपको Home To Home Survey करने को मिलता है। 

चलिए जानते हैं कि, जो भी आप home to home survey करते हैं, उसका ब्योरा आप कैसे देख सकते हैं। इसके लिए इस एप्लीकेशन पर आकर H2H Survey को आपको क्लिक करना होता है। 

इसके बाद जितने भी घर वहां पर घर होंगे, वह आपको यहां पर दिखाई देंगे। इसके साथ ही कितने घर आपने वेरीफाई किए हैं, यह भी आप यहां पर देख सकते हैं। 

वेरीफाई करने के लिए आपको जिस भी घर को वेरीफाई आप करना चाहते हैं, उसके घर जाना होगा और फिर वहां पर आपको फैमिली मेंबर्स को वेरीफाई करना होगा।

Also Read-

> बेहतरीन फोटो खींचने वाला Apps 

> पोस्टर बनाने के लिए कौन सा ऐप है

> बेस्ट 8+ बर्थडे वीडियो बनाने वाला ऐप्स

> किस ऐप से क्रिकेट लाइव देखें फ्री में 

FAQ: Blo ऐप डाउनलोड से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस ऐप से क्या किया जा सकता है?

Blo ऐप से तरह-तरह के कार्य किया जा सकते हैं। इस एप्लीकेशन पर आपको पोलिंग स्टेशन की फोटो कैप्चर करने को मिल जाती है, electors के फॉर्म जमा आप कर सकते हैं और हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन भी आप यहां पर कर पाएंगे।

यह ऐप किन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है?

इस एप्लीकेशन को बूथ लेवल ऑफिसर्स के लिए स्पेशल तरीके से डिजाइन किया गया है जिससे कि वह ऑनलाइन प्रोसेसिंग प्रोवाइड कर सके।

Blo एपीके वर्जन कहां से डाउनलोड किया जा सकता है?

अगर आप इस तरह की एपीके वर्जन को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर को छोड़कर अन्य प्ले स्टोर से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा।

सलाह 

Blo ऐप डाउनलोड के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई। जिसमें आपको बताया गया कि, यह ऐप क्या है और इस प्रकार से यह ऐप काम करता है और कैसे आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

उम्मीद है कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहें।