कॉल फॉरवर्डिंग कैसे बंद करें? जियो, एयरटेल सभी के लिए जाने

कॉल फॉरवर्डिंग कैसे हटाए

Rate this post

Last Updated on 30 July 2024 by Abhishek Gupta

कॉल फॉरवर्डिंग कैसे बंद करें आप जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको Call Forwarding Kaise Band Kare के बारे में जानकारी दी जाएगी।

आपने कॉल फॉरवर्डिंग नाम का फीचर सुना ही होगा और हो सकता है कि, आप लोगों में से बहुत लोगों ने इसको use भी किया होगा। 

यह बहुत लोग इस्तेमाल करते हैं, यानी कि इसको एक्टिवेट करते हैं, उसके बाद किस प्रकार से इसको डीएक्टिवेट किया जाता है, यह अक्सर कम लोगों को पता है। कम लोग जानते हैं कि, कैसे हम कॉल फॉरवर्डिंग को बंद कर सकते हैं। 

ऐसे में आज आपको इसी के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा।

ये पढ़ें –

> बीएसटीसी 2024 का एडमिट कार्ड कैसे निकाले

> समग्र केवाईसी कैसे चेक करे

Page Contents show

कॉल फॉरवर्डिंग हटाने के लिए क्या करे?

कॉल फॉरवर्डिंग कैसे बंद करें

यहां पर हम कॉल फॉरवर्डिंग क्या होती है, इसके फायदे और नुकसान क्या होते हैं और फिर किन-किन तरीकों से आप यह बंद कर सकते हैं, के बारे में जानकारी देंगे। चलिए अब शुरू करते हैं।

कॉल फॉरवर्डिंग क्या होता है?

सबसे पहले हम कॉल फॉरवर्डिंग के बारे में समझेंगे। मोबाइल फोन में जैसा कि तरह-तरह के features होते हैं, तो यह भी एक सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला फीचर है। 

इस फीचर के द्वारा किसी भी नंबर की कॉल अन्य नंबर पर फॉरवर्ड की जा सकती है और यह कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस एक्टिवेट होने के बाद ही किया जा सकता है। 

जब कोई यूजर यह सेट करता है, तब अपने नंबर पर कॉल वह जिस अन्य नंबर पर कॉल को फॉरवर्ड करना चाहते हैं, वह नंबर सेट कर सकता है।

कॉल फॉरवर्डिंग के क्या फायदे होते हैं? 

अब हम आपको बताते हैं कि, अगर आप जब कॉल फॉरवर्डिंग फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो इससे आपको क्या फायदे होते हैं। 

यह फीचर ऐसी कंडीशन में सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, जहां पर किसी यूज़र का नंबर busy आता है, या वह व्यक्ति उत्तर देने में असमर्थ रहता है। 

आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा और बहुत लोगों के साथ अक्सर यह होता है। ऐसे में फॉरवर्डिंग फीचर के जरिए जिस नंबर पर उसने फॉरवर्डिंग सेट की होगी, उस नंबर पर कॉल की जा सकती है।

कॉल फॉरवर्डिंग इस्तेमाल करने के नुकसान भी हैं?

जैसा कि, ऊपर हमने आपको कॉल फॉरवर्डिंग इस्तेमाल करने के कुछ फायदे बताएं। इसमें आपको कुछ नुकसान भी देखने को मिल जाते हैं। इसके बारे में भी समझ लेते हैं।

इसमें सबसे पहले नुकसान shared number के साथ challenge का रहता है, यानी की एक से ज्यादा टीम मेंबर अगर मोबाइल नंबर शेयर करते हैं। ऐसे में ओरिजिनल नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग करने से कॉल एक्सेस करने पर लिमिट लग सकती है। 

अगर आप कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिवेट कर उसे भूल जाए, तो ऐसे में किसी भी टाइम आपको कॉल आ सकती है। 

इसमें सबसे ज्यादा परेशानी तब आती है, जब आपको इसको सेटअप करना रहता है। देखिए आपको यह manual तरीके से सेटअप करना रहता है। 

ऐसे में आपको अगर लगातार यह करना होगा, तो इससे आप परेशान हो सकते हैं।

किस तरीके से कॉल फॉरवर्डिंग बंद की जा सकती है? 

चलिए जानते हैं कि, आप अगर कॉल फॉरवर्डिंग बंद करना चाहते हैं, तो किस किस तरीके से यह आप कर सकते हैं।

आईफोन पर कॉल फॉरवर्डिंग बंद कैसे करें?

सबसे पहले हम आईफोन के बारे में समझेंगे। आईफोन में आपको सबसे पहले Settings में जाना है। सेटिंग्स में जाने के बाद Phone का ऑप्शन आपको सेलेक्ट करना होगा। 

इसके बाद आपको Call Forwarding का एक ऑप्शन मिलता है। इस पर क्लिक करने के बाद आपको इस ऑफ कर देना होगा। 

ये भी पढ़ें –

> गूगल पर न्यूज़ कैसे देखें

> भूत देखने वाला एप्स डाउनलोड

लैंडलाइन में कैसे कॉल फॉरवर्डिंग बंद करें?

अगर आप लैंडलाइन का इस्तेमाल करते हैं, तो उसमें कॉल forwarding बंद करने के लिए आपको कुछ Ussd codes कोड मिल जाते हैं।

इन codes इस्तेमाल कर आप कॉल रिकॉर्डिंग बंद कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग फोन के अलग-अलग कोड रहते हैं।

  • AT&T फोन (#21#)
  • Verizon फोन (*73)
  • T-Mobile फोन (##21#)

एंड्रॉयड फोन में कैसे कॉल रिकॉर्डिंग बंद करें?

ज्यादातर लोग एंड्राइड फोन का इस्तेमाल करते हैं। चलिए जानते हैं एंड्रॉयड फोन में किस प्रकार से आपको कॉल फॉरवर्डिंग बंद करने को मिलती है। 

वैसे तो जो हम यहां पर आपको स्टेप बताएंगे, वह अलग-अलग फोन में अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन ज्यादातर एंड्रॉयड फोन में यही सिस्टम आपको देखने को मिलता है।

1. फोन एप्लीकेशन पर जाकर सेटिंग्स में जाएं 

इसके लिए सबसे पहले आपको फोन एप्लीकेशन को लॉन्च करना होगा यानी कि आपको इसको ओपन करना होगा। 

इसके बाद आपको राइट कॉर्नर में 3 dots सेलेक्ट करने होंगे, जिसमें Phone Settings का ऑप्शन आपको सेलेक्ट कर लेना होगा। 

2. कॉल फॉरवर्डिंग ऑप्शन करें सिलेक्ट 

यह करने के बाद आपको फिर Supplementary services का ऑप्शन देखने को मिलता है। इस पर क्लिक करने में बाद कुछ ऑप्शन आपको दिखाई देंगे। 

इसमें आपको Call forwarding का भी ऑप्शन दिखेगा, तो इस पर आपको क्लिक कर देना है।

3. अब ऐसे करें बंद 

अब आप कॉल फॉरवर्डिंग के इंटरफेस में आ जाते हैं। यहां पर आपको चार ऑप्शन मिलते हैं। इसमें Always forward, Forward when busy, Forward when unanswered, Forward when unreached आदि।

यहां पर आपको कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करने के लिए सभी ऑप्शन पर टेप कर off देना है। यह करते ही आपके मोबाइल नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग बंद हो जाएगी।

अलग-अलग नेटवर्क ऑपरेटर में किस प्रकार से एक कॉल फॉरवर्डिंग बंद की जा सकती है? 

अब हम आपको बताएंगे कि, आप अगर vi, Airtel jio आदि के सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो किस तरीके से कहां पर अलग-अलग नेटवर्क ऑपरेटर में कॉल फॉरवर्डिंग बंद कर सकते हैं।

1. वोडाफोन आइडिया में कैसे कॉल फॉरवर्डिंग हटाएं?

वोडाफोन आइडिया में इस सुविधा को आपको डीएक्टिवेट करना है, तो नीचे दिए गए आपको यूएसएसडी कोड को अपने फोन नंबर से डायल करना होगा।

  • Incoming कॉल्स के लिए: ##002#
  • Busy कॉल्स के लिए: ##67#
  • Non answerable कॉल्स के लिए: ##61#
  • Unreachable कॉल्स के लिए: ##62#

2. कॉल फॉरवर्डिंग कैसे बंद करें Airtel 

आप अगर एयरटेल सिम इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसमें कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करने केतरह-तरह के यूएसएसडी कोड का इस्तेमाल करने को मिल जाता है।यह नीचे लिस्ट के साथ आपको बताया गया है।

  • Incoming कॉल्स के लिए: ##21#
  • Busy कॉल्स के लिए: ##67#
  • Non answerable कॉल्स के लिए: ##61#
  • Unreachable कॉल्स के लिए: ##62#

3. जियो फोन में कॉल फॉरवर्डिंग कैसे बंद करें? 

जिओ के नंबर पर अगर आपको कॉल फॉरवर्डिंग हटानी है, तो किन-किन कोड का इस्तेमाल कर आप यह कर सकते हैं। नीचे आपको यह बताया गया है।

  • Incoming कॉल्स के लिए: *413
  • Busy कॉल्स के लिए: *406
  • Non answerable कॉल्स के लिए: *404
  • Unreachable कॉल्स के लिए: *410

4. बीएसएनएल में कॉल फॉरवर्डिंग डीएक्टिवेट कैसे करें?

बीएसएनएल के लिए भी आपको तरह-तरह कोड मिल जाते हैं, जिन कोड का इस्तेमाल कर आप कॉल फॉरवर्डिंग को डीएक्टिवेट कर सकते हैं। नीचे आपको यह लिस्ट के साथ बताया है।

  • Incoming कॉल्स के लिए: ##21#
  • Busy कॉल्स के लिए: ##67#
  • Non answerable कॉल्स के लिए: ##61#
  • Unreachable कॉल्स के लिए: ##62#

Also Read-

> संपर्क एप्स कैसे डाउनलोड और अपडेट कैसे करें

> लाइव वीडियो कॉल ऐप विथ रैंडम गर्ल

> शादी का कार्ड हिंदी में बनाने वाला ऐप

> पब्लिक एप में क्या होता है

FAQ: कॉल फॉरवर्डिंग कैसे बंद करें से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

क्या कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिवेट करना फायदेमंद है?

जी हां आपके लिए यह फायदेमंद भी रहता है, तो यह नुकसानदेह भी हो सकता है, तो यहां पर दोनों पहलू आपको समझने होंगे।

क्या ऑटोमेटेकली भी कॉल फॉरवर्डिंग सेट की जा सकती है?

जी नहीं, आपको ऑटोमेटिक तरीके से कॉल फॉरवर्ड सेट करने को नहीं मिलता है। इसको आपको मैनुअल तरीके से सेटअप करना होता है।

कॉल फॉरवर्डिंग करने के लिए क्या करें?

कॉल फॉरवर्डिंग अगर आप इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए जिस भी नेटवर्क ऑपरेटर की सिम आप इस्तेमाल करते हैं, उस कंपनी के code को आपको इस्तेमाल करना होगा।

कैसे पता करें कि कॉल फॉरवर्ड है या नहीं?

इसके लिए आपको अपने किसी भी फोन से *#61# को डायल करना होगा। इसके बाद कुछ पॉप अप के रूप में आपको कुछ डिटेल देखने को मिलती है, जिसमें देखकर आप यह चेक कर सकते हैं कि, आपने किसको कॉल फॉरवर्ड की है।

सलाह 

इस आर्टिकल में आपको कॉल फॉरवर्डिंग कैसे बंद करें के बारे में जानकारी दी गई। इसमें आपको बताया गया कि, इस फीचर के क्या नुकसान होते हैं, क्या फायदे होते हैं और किस प्रकार से फिर आप यह बंद कर सकते हैं। 

हमें उम्मीद है कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और टिप्स के लिए हमारे साथ बने रहे।