हरीतिमा अमृत वन ऐप से जियोटैगिंग किस तरह से करें 2024? 

Rate this post

Last Updated on 15 August 2024 by Abhishek Gupta

हरीतिमा अमृत वन ऐप के बारे में अगर आप पता करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको Haritima Amrit Van App के बारे में जानकारी दी जायेगी।

आपने जरूर हरीतिमा अमृत वन ऐप के बारे में तो सुना ही होगा। बहुत लोगों को यह नहीं पता होता है कि, किस प्रकार से वह जियोटैगिंग कर सकते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि इस बारे में जानकारी इन लोगों को नहीं मिल पाती है। लेकिन आज आप यहां पर आए हैं, तो आपको बिल्कुल भी निराश नहीं किया जाएगा।

आपको आप अपने वृक्षारोपण स्थलों की जियोटैगिंग कर सकते हैं, के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके लिए इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा।

ये पढ़ें –

> हरियालो राजस्थान ऐप डाउनलोड 

> प्रेरणा ऐप डाउनलोड कहां से करें

Page Contents show

Haritima Amrit Van Android के लिए APK डाउनलोड करें?

हरीतिमा अमृत वन ऐप

यहां पर हम यह ऐप क्या होता है, कैसे आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और फिर कैसे जियोटैगिंग कर सकते हैं, के बारे में बताएंगे। चलिए अब शुरू करते हैं।

हरीतिमा अमृत वन ऐप क्या है?

सबसे पहले हम इस एप्लीकेशन के बारे में समझते हैं, तो यह एक ऐसी मोबाइल ऐप है, जो Amrit Van Plantation के लिए डेवलप की गई है और इसे उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा डेवलप किया गया है, जिससे कि plantation के appraisal को रैपिड तरीके से किया जाए।

इस एप्लीकेशन के जरिए 35 करोड़ वृक्षारोपण पेड़ लगाओ पर बचाव जन अभियान 2024 के तहत जियोटैगिंग किया जा सकेगा। इसमें अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण स्थलों की रियल टाइम फोटो के साथ जियोटैगिंग किया जाएगा।

हरीतिमा अमृत ऐप कहां से डाउनलोड करें?

अब इस ऐप को डाउनलोड करने के बारे में बात करें, तो यह बहुत ही आसान है। इस एप्लीकेशन को प्ले स्टोर पर लिस्ट किया गया है।

अपने फोन के प्ले स्टोर पर आपको जाना है और वहां पर Haritima Amrit Van लिखकर सर्च करना है। यह सर्च करते ही आप इस एप्लीकेशन को देख पाएंगे। इसके बाद आप इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर इंस्टॉल कर पाएंगे।

इस तरह से भी कर सकते हैं ऐप को डाउनलोड?

देखिए अगर आपको इस एप्लीकेशन का एपीके वर्जन चाहिए, तब एपीके वर्जन आपको गूगल प्ले स्टोर पर नहीं मिलता है।

इसके लिए आपको अन्य प्ले स्टोर की हेल्प लेनी होगी। आपको यह करने के लिए अपने ब्राउज़र पर जाकर Haritima Amrit Van लिखकर सर्च करना है।

यह सर्च करने के बाद आपके सामने तरह की एप स्टोर की वेबसाइट खुलकर सामने जाएगी, फिर आप एपीके वर्जन को डाउनलोड कर पाएंगे।

हरीतिमा अमृत वन ऐप पर लॉगिन कैसे करें?

चलिए अब जानते हैं कि, आप जब इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेते हैं, तो किस प्रकार से आप इस एप्लीकेशन पर फिर लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को आपको फॉलो करनाहोगा।

जब आप इस एप्लीकेशन को ओपन करते हैं, तो ओपन करते ही आपको लॉगिन नाम दर्ज करें और पासवर्ड दर्ज करें, के दो क्षेत्र देखने को मिलते हैं।

अब यहां पर बात आती है कि, कैसे आप लॉगिन नाम और पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं, तो इसके लिए आप सचिव महोदय से बात कर सकते हैं।

क्योंकि सचिव महोदय के पास पूरी लिस्ट होगी, जिसमें लोगों नाम और पासवर्ड होता है। आपको सचिव महोदय से इसके बारे में संपर्क करना है।

फिर लॉगिन नाम और पासवर्ड डालते ही आप इस एप्लीकेशन में logged in हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें –

> Noizz app se video Kaise banaye 

> ई-पीक पाहणी वर्जन 2 डाऊनलोड करा

हरीतिमा अमृत वन ऐप पर पौधों को रियल टाइम फोटो के साथ जियोटैगिंग कैसे करें?

जैसा कि आपको इस आर्टिकल के शुरुआत में बताया गया था, इस एप्लीकेशन के द्वारा आपको जो भी अपने पौधे लगाए हैं, उन पौधों को रियल टाइम के साथ आप जियो टैग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि, किस प्रकार से आप यह कर सकते हैं।

1. वृक्षारोपण जन आंदोलन 2024 पर करें क्लिक

आपको यह करने के लिए वृक्षारोपण जन आंदोलन 2024 पर क्लिक करना होता है। यह आपको जब आप एप्लीकेशन ओपन करते हैं, तो ओपन करने के बाद लॉगिन करने पर आपको देखने को मिल जाता है। इस पर आपको क्लिक करना है।

2. स्थल चयन करने हेतु क्लिक करें पर करें क्लिक

जब आप इस पर क्लिक करते हैं, तो उसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन खुलकर सामने आते हैं। पहले स्थल चयन करने हेतु क्लिक करें और दूसरा रिपोर्ट देखें। यहां पर आपको पहले ऑप्शन स्थल चयन करने हेतु क्लिक करने पर क्लिक करना होगा।

3. अब करें फोटो क्लिक

इसके बाद आपको फोटो क्लिक करनी होगी, तो जहां पर भी आपने वृक्षारोपण कार्य किया है। वहां पर आपको वृक्षारोपण के साथ कुछ व्यक्तियों के साथ फोटो खींच लेनी होगी।

4. अब इन ऑप्शन का करें सिलेक्शन

जब आप फोटो क्लिक कर लेते हैं, तो उसके बाद आपको कुछ ऑप्शन सेलेक्ट करने होते हैं। कौन कौन से ऑप्शन आपको select करने होते हैं, अलग अलग ऑप्शन के बारे में नीचे बताया हुआ है।

I. अमृत वन के प्रकार का चयन करें

सबसे पहला ऑप्शन आपको अमृत वन के प्रकार का चयन करें का देखने को मिलता है। इसमें आपने कहां पर वृक्षारोपण किया है, यह सेलेक्ट करना होगा।

इसमें आपको ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम इत्यादि के ऑप्शन दिखाई देते हैं, तो कोई एक ऑप्शन आपको सिलेक्ट करना है।

II. तहसील का चयन करें

आपको इसके बाद दूसरा ऑप्शन तहसील का चयन करें को मिलता है। अब इस पर क्लिक करने के बाद जो भी तहसील आपकी है, वह तहसील आपको सेलेक्ट कर लेनी होगी।

III. ब्लॉक का चयन करें

इसके बाद आपको जिस ब्लॉक में आपने वृक्षारोपण किया है, उस ब्लॉक को आपको सेलेक्ट करना होगा।इसके लिए ब्लॉक का चयन करें पर आपको क्लिक करते हैं और जो ब्लॉक आपको सेलेक्ट करना है, वह आप कर सकते हैं।

IV. ग्राम पंचायत का चयन करें

इसके बाद आपको ग्राम पंचायत का सिलेक्शन करने का ऑप्शन देखने को मिलता है। अब जो ब्लॉक अपने सिलेक्ट किया होता है, उस ब्लॉक के अंदर आने वाले सभी गांव आपको देखने को मिलते हैं, तो अपना ग्राम पंचायत आप सेलेक्ट कर सकते हैं।

V. अमृत वन का नाम भरे

जिस भी स्थान पर अपने वृक्षारोपण किया है, उस स्थान का नाम आपको इस क्षेत्र पर इंटर कर देना होगा।

VI. भूमि के प्रकार का चयन करें

अब आपको भूमि के प्रकार का चयन करें का ऑप्शन देखने को मिलता है। इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सामुदायिक भूमि, राजकीय भूमि, सरकारी/ अर्ध सरकारी भवनों का परिसर, नगर वाटिका, नगर वन इत्यादि के ऑप्शन मिलते हैं। आपको यहां पर कोई भी एक ऑप्शन सेलेक्टकरना है।

VII. सुरक्षा व्यवस्था का चयन करें

इसका ऑप्शन भी आपको यहां पर देखने को मिलता है। इसमें आपको आपने किस तरह से आपने जो भी पौधे लगाए हैं, उन पौधों के लिए अपने किस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की है, ये आपको सेलेक्ट करना होता है।

इसमें आपको पूर्ण दीवार तारवार घेराबाड़, आंशिक तारवार घेराबाड़ और कोई व्यवस्था नहीं के ऑप्शन मिलते हैं, तो आप इनमें से कोई भी ऑप्शन select करें।

VIII. सिंचाई व्यवस्था का चयन करें

अगर जिस जगह आपने वृक्षारोपण किया है, क्या आप वहां पर सिंचाई करते हैं या नहीं, यह आपको यहां पर सेलेक्ट करना होगा। इसके लिए ‘हां’ या ‘नहीं’ के ऑप्शन में से कोई एक ऑप्शन आपको सेलेक्ट करना है।

5. सफलतापूर्वक हो जाएगा जियोटैगिंग

इसके बाद आपको वहां पर submit का ऑप्शन देखने को मिलता है। जब आप ये सबमिट करते हैं, आप देख पाएंगे कि, वहां पर जियोटैगिंग हो चुकी है। इसमें आप कहां पर आपने वृक्षारोपण कहां पर किया है यह देख पाएंगे और कौन सा स्थल है, यह भी आप देख पाएंगे।

Also Read-

> किसी भी वाई फाई को बिना पासवर्ड के कैसे जोड़ें 

> बिहार में खाता खसरा कैसे चेक करें

> पीएम आवास योजना का ऐप कौन सा है

> बंद पड़े मोबाइल की लोकेशन कहां से देखें

FAQ: हरीतिमा अमृत वन ऐप से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

यह ऐप कहां से डाउनलोड करने को मिलेगा?

इस ऐप को डाउनलोड करने के बारे में बात करें, तो आसानी से प्ले स्टोर पर आपको यह ऐप डाउनलोड मिल जाएगा।

जियोटैगिंग की रिपोर्ट कैसे देखें?

अगर आप देखना चाहते हैं कि, जो अपने जियो टैग किया है, उसकी क्या रिपोर्ट है, तो इसके लिए जहां से आप जियोटैगिंग करते हैं, उसके नीचे रिपोर्ट देखें का ऑप्शन आपको मिल जाएगा, तो वहां से आप रिपोर्ट देख पाएंगे।

इस एप्लीकेशन के द्वारा किया क्या किया जा सकता है?

जब आप इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं, तो जिस भी स्थल में अपने पेड़ लगाए हैं, वहां की जियो टैगिंग आप कर सकते हैं और वृक्षारोपण स्थलों की निगरानी के लिए भी यह एक कारगर ऐप है।

सलाह

इस आर्टिकल में आपको हरीतिमा अमृत वन ऐप के बारे में जानकारी दी गई। इसमें आपको बताया गया कि, यह ऐप क्या है और किस प्रकार से आप आप इस एप्लीकेशन में जियोटैगिंग कर सकते हैं।

उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।