खतौनी देखने वाला ऐप? डिजिटली जमीन का रिकॉर्ड निकाले

Last Updated on 1 May 2024

आप अगर Khatauni Dekhne Wala Apps ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट आर्टिकल है। इस आर्टिकल को कुछ ऐसे ही खसरा खतौनी देखने वाला ऐप के बारे में हम जानकारी देंगे।

Land map checking app in Hindi? मुझे एक बार जब गवर्नमेंट स्कीम के लिए अप्लाई कर रहा था, तो मुझे वहां पर कहा गया कि, आपको खतौनी वहां पर दिखानी होगी। अब मेरे पास तो खतौनी थी ही नहीं। इस कारण से मैं अब परेशान होने लगा और फिर मुझे ढेरों चक्कर इसके लिए काटने पड़े।

लेकिन मुझे इसका कोई भी फायदा नहीं हुआ। एक बार मुझे किसी ने बताया कि हम ऑनलाइन भी खतौनी देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

मैंने इस बात पर अमल किया और फिर मैं ऐसे एप्स को ढूंढने में बिजी हो गया, जहां से हम खतौनी देख सकते हैं। और काफी मेहनत के बाद में ऐसे एप्स को ढूंढने में सफल रहा और फिर मैंने इन एप्स का इस्तेमाल भी किया।

अब HindiSight.com पर आपको यही एप्स के बारे में हम जानकारी देंगे। ऐसे में इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़ेंगे, हम आपसे कहना चाहेंगे।

ये पढ़ें –

> पुराना मोबाइल बेचने वाला ऐप

> लड़कियों से वीडियो कॉल करने का ऐप

डिजिटली जमीन का नक्शा चेक करने वाला ऐप्स

खतौनी देखने वाला ऐप. डिजिटली जमीन का नक्शा निकालने के लिए ऐप्स

आजकल खतौनी की आवश्यकता सभी को होती है। लेकिन खतौनी के लिए हमें अलग-अलग सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में जो मध्यम परिवार के लोग होते हैं, उनके लिए आसान नहीं होता है।

लेकिन अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यहां पर हम आपको बिल्कुल फ्री में खतौनी देखने की एप्स के बारे में जानकारी देंगे। चलिए अब आपको आगे बताना शुरु करते हैं।

1. Khasra khatauni 2022: खतौनी देखने वाला ऐप

Khasra khatauni dekhne wala app

Khasra khatauni 2022 ऐप के द्वारा आप डिजिटली अपनी जमीन का रिकॉर्ड देख सकते हैं। इस ऐप की खासियत इस वजह से और भी बढ़ जाती है कि, चाहे आप किसी भी राज्य में रहते हों, आप इस ऐप के द्वारा अपनी जमीन की रिकॉर्ड देख सकते हैं।

आप यहां पर अपनी जमीन की रिकॉर्ड देख तो सकते हैं ही, साथ ही आप उसे पढ़कर सेव कर सकते हैं और आपको खसरा खतौनी को अपने पर्सनल डिवाइस जैसे मोबाइल या टेबलेट के द्वारा शेयर करने को मिल जाता है।

आप अगर मोबाइल फोन में इसका इस्तेमाल करते हैं, तो इमेज के फॉर्म में आप अपनी जमीन की रिकॉर्ड पर देख सकेंगे। इस एप्लीकेशन में पहले भूलेख यूपी का फीचर नहीं शामिल किया गया था। लेकिन अब इसमें मैनुअली खतौनी सिस्टम ऐड किया गया है।

हालांकि अब यूपी गवर्नमेंट द्वारा लैंड रिकॉर्ड एक्टिविटीज को कंप्यूटराइज्ड कर दिया है। दूसरे शब्दों में कहें, तो आप ऑनलाइन आसानी से भूलेख चेक कर सकेंगे। 1 लाख से अधिक डाउनलोड किए जाने वाले इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.2 स्टार की यूजर रेटिंग दी गई है।

Khasra khatauni 2022 ऐप के फीचर्स:

  • एप के द्वारा आप मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे और भी राज्यों के खतौनी आपको यहां पर खतौनी देखने को मिल जाती है।
  • अपने खतौनी के साथ-साथ अपने रिलेटिव की खतौनी भी देखने को मिल जाती है।
  • आप चाहे तो खतौनी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं और ऐसा कर आप शेयर भी कर सकते हैं।
  • इस ऐप को डाउनलोड करें: Khasra khatauni 2022

2. UP bhulekh khasra khatauni dekhne wala app

UP bhulekh खतौनी देखने वाला ऐप उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए

आप अगर उत्तर प्रदेश के नागरिक है, तब आपके लिए बहुत बेहतरीन ऐप यह रहने वाला है। इस एप के द्वारा आप ऑनलाइन खसरा खतौनी फाइंड कर सकते हैं।

यहां पर अलग-अलग प्रकार से लैंड रिकॉर्ड चेक करने को मिल जाता है। आप अपने नाम से यहां पर लैंड रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं। इसके अलावा खसरा नंबर के द्वारा भी आप लैंड रिकॉर्ड चेक कर पाएंगे, साथ ही खतौनी नंबर और gata नंबर के द्वारा भी आप इसे आसानी से चेक कर सकेंगे।

आपको यहां पर लैंड रिकॉर्ड की डिटेल्स में जानकारी मिलती है। आप यहां पर खतौनी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, साथ ही आप ऑनलाइन ही ही यहां पर लैंड रिकॉर्ड वेरीफाई कर सकते हैं

आपको यहां पर खसरा नंबर चेक करने को मिल जाता है और इस ऐप की खास बात यह है कि 2 मिनट के अंदर आप अपने लैंड रिकॉर्ड वेरीफाई कर सकेंगे।

इस प्रकार से 1 लाख से अधिक डाउनलोड किए जाने वाले एप के द्वारा आप उत्तर प्रदेश के लैंड रिकॉर्ड कर सकते हैं। बात करें इस ऐप की, तो इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.1 स्टार की यूजर रेटिंग दी गई है।

UP bhulekh khasra khatauni app ऐप के फीचर्स:

  • इस ऐप के द्वारा आप अपने नाम से यह जान सकते हैं कि, आपके पास कितनी भूमि है।
  • वोटर लिस्ट चेक करने के लिए भी एक अच्छा ऐप यह आपको मिल जाता है। आप यहां से राशन कार्ड की लिस्ट भी चेक कर सकेंगे।
  • आप यहां पर आसानी से इस एप्लीकेशन के द्वारा खसरा खतौनी चेक कर सकते हैं और इसे आप चाहे तो शेयर भी कर सकते हैं।
  • इस ऐप को करें डाउनलोड: UP bhulekh khasra khatauni app

ये भी पढ़ें –

> रात में अनजान लड़कियों से बात करने वाला ऐप्स

> फ्री गर्ल वीडियो कॉल एप्प डाउनलोड

3. Bhulekh online: जमीन का नक्शा चेक करने वाला ऐप

Bhulekh online जमीन का नक्शा चेक करने वाला ऐप

Bhulekh online ऐप भी आपको हर एक राज्य के लिए लैंड रिकॉर्ड चेक करने की सुविधा प्रोवाइड करता है। आप यहां से भूलेख यूपी, एमपी भूलेख, भूलेख झारखंड, छत्तीसगढ़ भूलेख, भूलेख उड़ीसा सहित भूलेख उत्तराखंड, भूलेख तमिलनाडु जैसे और भी राज्य का लैंड रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं।

आपको यहां पर सभी स्टेट्स का डिजिटली लैंड रिकॉर्ड चेक करने को मिल जाएगा। आपको अपने जमीन का नक्शा भी यहां पर देखने को मिल जाता है और आप ही यह सब फ्री में इस एप के द्वारा कर सकेंगे।

दोस्तों इस ऐप में आपको एक डायरेक्ट लिंक प्रोवाइड की जाती है, जिस लिंक पर क्लिक कर आप सभी स्टेट्स का लैंड रिकॉर्ड चेक कर सकेंगे।

आपको यहां पर अपने नाम से जमीन चेक करने को मिल जाएगा, साथ ही बैंकिंग सर्विसेज के अलावा फाइनेंसियल केलकुलेटर की सुविधा आपको मिल जाती है और विलेज मैप्स के साथ-साथ आप अपने आसपास की प्लेसेस भी यहां से डिस्कवर कर सकते है।

10 लाख से अधिक डाउनलोड किए जाने वाले इस ऐप को प्ले स्टोर पर 3.9 स्टार की यूजर रेटिंग दी गई है।

Bhulekh online ऐप के फीचर्स:

  • आपको यहां पर ऑनलाइन खसरा खतौनी देखने को मिल जाती है और आप यहां पर अपने गांव का नक्शा भी देख सकते हैं।
  • लोन केलकुलेटर की सुविधा आपको यहां पर मिल जाती है तथा खेती समाचार आप यहां पर प्राप्त कर सकते हैं।
  • जमीन के लिए आपको यहां पर केलकुलेटर की सुविधा मिल जाती है तथा आप जमीन संबंधित शब्दावली भी यहां पर याद कर सकते हैं या पढ़ सकते हैं।
  • इस ऐप को करें डाउनलोड: Bhulekh online

4. MP bhulekh: खतौनी देखने वाला ऐप

मध्य प्रदेश के नागरिक MP bhulekh जमीन लैंड रिकॉर्ड चेक करने के लिए बेस्ट ऐप

MP bhulekh ऐप में आपको बहुत ही आसानी से और बहुत ही जल्दी अपनी लैंड रिकॉर्ड चेक करने को मिल जाता है।

आप को यहां पर सिंपली अपना डिस्ट्रिक्ट सिलेक्ट करना होता है, उसके बाद तहसील के साथ गांव सिलेक्ट करना होता है और इसके बाद आपको क्रैडेंशियल्स इंटर करना होता है। इसके बाद आप अकाउंट डिटेल यहां पर चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि आप अपने नाम के साथ भी या फिर खसरा नंबर की सहायता से लैंड रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं। आपको यहां पर डिटेल्स को सेव करने को भी मिल जाता है।

आप यहां से प्लॉट डिटेल्स भी देख सकते हैं। इसके अलावा पीडीएफ फॉर्मेट में आपको यहां पर लैंड रिकॉर्ड को सेव करने को मिल जाता है। इसके बाद आप ढेर सारे शेयरिंग एप्स की हेल्प से लैंड रिकॉर्ड को share कर सकते हैं।

हालांकि यह ऐप उन्हीं लोगों के लिए फायदेमंद है, जो कि मध्य प्रदेश के निवासी हैं। ऐसे में वह अपने नाम, खसरा number,प्लॉट नंबर इत्यादि के साथ जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बात करें इस ऐप की, तो 5 लाख से अधिक डाउनलोड किए जाने वाले इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.1 स्टार की यूजर रेटिंग दी गई है।

MP bhulekh ऐप के फीचर्स:

  • इस ऐप में आपको बहुत ही फास्ट तरीके से जमीन का रिकॉर्ड चेक करने को मिल जाता है।
  • आप अपना डिस्ट्रिक्ट, तहसील सिलेक्ट कर और फिर गांव सिलेक्ट कर यहां पर जमीन का रिकॉर्ड देख सकेंगे।
  • आप यहां पर नाम के द्वारा भी खतरा देख सकते हैं। इसके अलावा आपको जमीन की सारी डिटेल्स यहां पर देखने को मिल जाती है, जिन्हें आप शेयर भी कर सकते हैं।
  • इस ऐप को करें डाउनलोड: MP bhulekh

5. Bhulekh: डिजिटली जमीन का रिकॉर्ड चेक करने वाला ऐप

Bhulekh खतौनी देखने वाला ऐप

Bhulekh एप्लीकेशन भी आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है। क्योंकि बहुत आसान तरीके से आपको यहां पर खसरा खतौनी देखने को मिल जाती है।

आप यहां पर यह जान सकते हैं कि, आपके नाम पर कितनी जमीन है। इसके अलावा आप ढेर सारी अन्य योजना की जानकारी यहां पर देख सकते हैं। यानी आप यहां पर और भी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

आप यहां से किसान सम्मान इत्यादि योजनाएं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहे किसी भी राज्य के निवासी हों, सभी राज्यों के नागरिकों के लिए फायदेमंद ऐप है। क्योंकि सभी राज्यों के निवासी इस एप के द्वारा जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आपको यहां पर अपने नाम की हेल्प से जमीन की जानकारी देखने को मिल जाती है। 1 लाख से अधिक डाउनलोड किए जाने वाले इस ऐप को प्ले स्टोर पर 3.1 स्टार की यूजर रेटिंग दी गई है।

Bhulekh ऐप के फीचर्स:

  • इस ऐप के द्वारा आप उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब,चंडीगढ़ जैसे और भी राज्यों की खसरा खतौनी की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • आप अपने गांव के साथ-साथ अन्य गांव का नक्शा भी यहां पर देख सकते हैं।
  • आप सरकार की और भी अन्य योजनाएं यहां पर देख सकते हैं और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • आप यहां पर जिला, तहसील और गांव सिलेक्ट कर अपना लैंड रिकॉर्ड देख सकते हैं।
  • इस ऐप को करें डाउनलोड: Bhulekh

6. Bhuiyan: खतौनी देखने वाला ऐप

छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए डिजिटली जमीन का रिकॉर्ड चेक करने वाला Bhuiyan ऐप

आप अगर छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, तो Bhuiyan ऐप आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। क्योंकि इस एप के द्वारा आप अपना लैंड रिकॉर्ड बहुत ही आसानी से देख सकते हैं और खसरा खतौनी देखने के लिए यह एक बेहतरीन ऐप आपके लिए हो सकता है।

आप इस ऐप के द्वारा डिस्ट्रिक्ट, तहसील, विलेज और खसरा नंबर की हेल्प से अपना जमीन का रिकॉर्ड आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा मैप डिटेल्स भी इस एप के द्वारा आप आसानी से देख सकेंगे।

आपको अगर खसरा नंबर पता नहीं है, तब आप अपना नाम यहां पर एंटर कर सकते हैं और तब आप जमीन की डिटेल देख सकेंगे।

बात करें इस ऐप की, तो 10 लाख से अधिक डाउनलोड किए जाने वाले इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.0 स्टार की यूजर रेटिंग दी गई है।

Bhuiyan ऐप के फीचर्स:

  • इस ऐप के द्वारा आपको खसरा विवरण देखने को मिल जाता है। इसके अलावा भू नक्शा देखने के लिए भी यह एक अच्छा ऐप आपको लिए हो सकता है।
  • आपको यहां पर डैशबोर्ड की सुविधा मिल जाती है, साथ ही आप यहां पर उपयोगकर्ता लॉगिन भी आसानी से कर सकते हैं।
  • इस ऐप को करें डाउनलोड: Bhuiyan

Also Read –

> मोबाइल से जमीन नापने वाला ऐप्स

> किसी भी तरह का पोस्टर बनाने वाला ऐप्स

> डिलीट फोटो वापस लाने का ऐप

> सबसे ज्यादा कैशबैक देने वाला ऐप कौन सा है

FAQ: ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल

जमीन का नाप करने के लिए हम किस ऐप का इस्तेमाल करें?

आपको यहां पर ढेरों एप्लीकेशंस के बारे में बताया गया है कि, आप वहां से खतौनी देख सकते हैं। ऐसे में आप किसी भी एप्लीकेशन का सहारा ले सकते हैं।

किसके नाम पर कितनी जमीन है, यह कैसे देखें?

इसके लिए सबसे पहले आपको किसी भी एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना होगा और एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको वहां पर अपनी तहसील, जिला और गांव सिलेक्ट करना होगा और फिर अपना नाम आपको वहां पर एंटर करना होगा, तब जाकर आप जमीन देख सकते हैं।

खतौनी देखने के लिए हम कौन सा ऐप डाउनलोड कर सकते हैं?

यहां पर हमने आपको एक से बढ़कर एक एप्स के बारे में जानकारी दी है। ऐसे में जो भी ऐप आपको पसंद आता है, उस ऐप को आप डाउनलोड कर सकते हैं और फिर खतौनी आप देख सकते हैं।

क्या हम मोबाइल पर भी जमीन देख सकते हैं?

जी हां, बहुत ही आसानी से आप मोबाइल पर जमीन देख सकते हैं और यहां पर हमने आपको जो भी ऐप के बारे में जानकारी दी है, वह सभी ऐप मोबाइल फोन पर आसानी से आप डाउनलोड कर सकते हैं।

जमीन का हम नक्शा भी देख सकते हैं?

जी हां, आप खतौनी देखने के साथ-साथ जमीन का नक्शा देखने में भी कामयाब रहेंगे।

सलाह:


यहां पर हमने आपको किन एप के द्वारा आप खतौनी देख सकते हैं, के बारे में जानकारी दी है। ऐसे में आप बिल्कुल फ्री में इंटरनेट की हेल्प से घर बैठे खतौनी देखने वाला ऐप से खतौनी देख सकते हैं और आप खतौनी को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

हमें लगता है कि, आपको आर्टिकल पसंद आया होगा, तो कुछ ऐसे ही प्रकार की बेस्ट ऐप के बारें में जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

5/5 - (2 votes)