बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे चेक करें? 5 मिनट में पता करो

Rate this post

Last Updated on 24 July 2024 by Abhishek Gupta

बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे चेक करें? आप अगर पता करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर आप है। आज आपको Bihar Bhumi Khata Khesra Kaise Check Kare के बारे में जानकारी मिलने जा रही है।

क्या आप बिहार के नागरिक हैं और बिहार खाता खेसरा आप अगर चेक करना चाहते हैं। ऐसे में यह बहुत ही महत्वपूर्ण आर्टिकल रहने वाला है। 

आप भी चाहते हैं कि, आप अगर खाता खसरा चेक करें। ऐसे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी इस आर्टिकल में आपको दी जाएगी। इसके लिए आपको इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ना होगा।

ये पढ़ें –

> प्रधानमंत्री आवास योजना ऐप्स

> भूत देखने वाला एप्स का नाम क्या है

Page Contents show

बिहार खाता खसरा कैसे निकाला जाता है?

बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे चेक करें

यहां पर हम खास खसरा क्या होता है और फिर किस प्रकार से आप यह चेक कर पाएंगे, के अलावा एडिशनल जानकारी आपको दी जाएगी। चलिए अब बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे चेक करें के बारे में बताना शुरू करते हैं।

खाता खसरा नंबर क्या होता है?

सबसे पहले हम आपको खाता खसरा नंबर के बारे में जानकारी देंगे, तो यह एक indentity number होता है। 

अगर किसी को जानकारी जमीन के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है, तो इसे एक सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के रूप में भी माना जाता है। 

आपको अगर किसी की जमीन की डिटेल्स पता करनी हैं, तो इस खसरा नंबर से आप यह चेक कर पाते हैं। इसे खासकर गांव की जमीन की डिटेल से निकलने के लिए चेक किया जाता है।

किस तरह से बिहार भूमि खाता खेसरा चेक कर सकते हैं? 

चलिए अब स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि, किस प्रकार से आप बिहार भूमि खाता खसरा चेक कर सकते हैं।

1. इस वेबसाइट पर जाकर अपना जिला करें सिलेक्ट 

सबसे पहले आपको बिहार भूलेख जमाबंदी खसरा चेक करने के लिए बिहार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। 

जब आप इसके होम पेज में जाते हैं, तो वहां पर बिहार राज्य का नक्शा देखने को मिलता है। उसमें जो भी अब आपका जिला है, उस जिले को आपको सेलेक्ट करना होगा।

2. अब करें ब्लॉक सिलेक्ट 

अब जिस जिले का सिलेक्शन आपने किया है, उस जिले का मैप आपके सामने ओपन होता है। उस मैप में आपको उसे जिले के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक देखने को मिलते हैं। ऐसे में जिस ब्लॉक के आप रहने वाले हैं आपको वह ब्लॉक सिलेक्ट कर लेना होगा।

4. अब अपना गांव का नाम देख करें सिलेक्ट

अब आपको जिस ब्लॉक को आपने select किया है, उस ब्लॉक में आने वाले सभी गांव आपको देखने को मिलते हैं। तो जिस भी गांव के आप रहने वाले है, आपको वह गांव select कर देना है।

5. इस तरह से देखें जमाबंदी 

इसके बाद आपको जमाबंदी देखने के लिए पांच ऑप्शन दिखाई देते हैं, इसकी लिस्ट नीचे दी हुई है।

  • मौजा के समस्त खातों को नामानुसार
  • मौजा के समस्त खातों के खेसरा संख्या के अनुसार
  • खाता संख्या से 
  • खेसरा संख्या से 
  • खाता धारी के नाम से

ऊपर दिए गए लिस्ट में से कोई भी ऑप्शन आपको सेलेक्ट करना है और उसके बाद खाता खोजें बटन पर आपको क्लिक कर लेना होगा।

इसके बाद आपके सामने जिस गांव को आपने सिलेक्ट किया है, उस गांव के सभी नाम की लिस्ट देखने को मिल जाती है।

6. अब जमीन की जानकारी देख पायेंगे 

जब आप यहां पर नाम की लिस्ट देखते हैं, तो उसमें आपको अपना नाम सेलेक्ट करना है और उसके सामने आपको देखें का एक ऑप्शन देखने को मिलता है, तो देखें ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है। 

इसके बाद आपके सामने बिहार भूलेख की पूरी डिटेल्स ओपन हो जाएगी। इसमें आपको अपनी जमीन की जानकारी देखने को मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें –

> Cartoon बनाने वाला ऐप्स

> चेहरा बदलने वाला ऐप्स डाउनलोड करे 

अपने नाम से बिहार खसरा कैसे देखें? 

चलिए बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे चेक करें के बाद जानते हैं, कि आप कैसे अपने नाम के इस्तेमाल से खेसरा देख सकते हैं। 

इसके लिए आपको फिर से उसी पोर्टल पर जाना है। इसके होम पेज में आपको menu पर क्लिक करना होगा। यह करने पर आपको सर्विसेज का ऑप्शन दिखता है। 

इस पर आपको क्लिक कर लेना होगा। इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलती है। इसमें ढेर सारे option होते है, जिनमें आपको Search by Party Name को सेलेक्ट करना है।

अब दुसरे पेज में आप आते हैं। उस पेज में आपको दो ऑप्शंस मिलते हैं। इसमें Post Computerisation और Pre Computerisation में से आपको एक को सेलेक्ट करना है।  

यह करने के बाद आपको Party Name, From Year, To Year, Party Type आदि भरना है। फिर view पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आप अपने नाम से भूलेख चेक कर पाएंगे।

मिनिमम वैल्यू रजिस्टर से भूलेख बिहार पर जमीन की वैल्यू कैसे जांच

आप अगर अपनी जमीन की सटीक वैल्यू पता करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

सबसे पहले बिहार सरकार की भूमि जानकारी की ऑफिशल वेबसाइट पर आपको जाना है। वहां पर आपको कुछ जानकारी fill up करनी होती है। 

इसमें आपको रजिस्ट्रेशन ऑफिस, सर्किल नंबर, थाना कोड, भूमि का प्रकार इत्यादि fill करना होता है। इसके बाद आपको एमवीआर की डिटेल देखने को मिल जाएगी इसमें आपको फिर भूमि का कोड सेलेक्ट करके फॉर्म को fill up करना होगा।

भूलेख बिहार पोर्टल पर भू नक्शा और बिहार भूमि जमाबंदी कैसे चेक की जा सकती है?

चलिए अब जानते हैं किस प्रकार से आप भूलेख बिहार के पोर्टल पर भू नक्शा और बिहार भूमि जमाबंदी चेक कर सकते हैं। 

सबसे पहले आपको अंचल अभिलेख की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पब्लिक यूजर के रूप में खुद का रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

इसके बाद आपको लॉगिन करना है। Login करने के बाद आपको जमाबंदी और भू नक्शा देखने के लिए डॉक्यूमेंट के प्रकार, अपना जिला, मौजा और थाना नंबर इत्यादि सेलेक्ट करना होगा। 

अब आपको कुछ विकल्प दिए जाते है, जिसमें से किसी एक विकल्प पर क्लिक कर आप सर्टिफाइड कॉपी के लिए निवेदन कर पाएंगे। अब आपको फॉर्म में दी गई डिटेल को एक बार चेक करना है। 

अगर नहीं सही है, तो उसे आप सही कर सकते हैं। इसके बाद एप्लीकेशन को आपको सबमिट कर देना है। अब आपको पेमेंट भी करनी होगी। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर प्राप्त कर सकते हैं, जो आपको एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करने में काम आएगा।

किस-किस प्रकार की जानकारी बिहार भूलेख बिहार पोर्टल पर देखने को मिलती है? 

चलिए बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे चेक करें में जानते हैं कि, जब आप भूलेख बिहार पोर्टल पर जाते हैं, तो वहां पर आपको क्या-क्या जानकारी देखने को मिलती है। इसकी लिस्ट नीचे दी हुई है।

बिहार भूलेख खतौनी, ज़मीन का भू-नक्शा, बिहार अपना खाता, बिहार जमाबंदी, खसरा संख्या, भूलेख की जाँच, विलेख डाउनलोड, भू-लगान का भुगतान, एन्कम्ब्रेन्स सर्टिफ़िकेट, फ़्लैट एमवीआर की जाँच, ज़मीन की एमवीआर की जाँच, दाखिल खारिज के लिए आवेदन, खसरा और खतौनी नंबर की जाँच

दाखिल खारिज के लिए किस प्रकार से आवेदन किया जाता है? 

चलिए अब जानते हैं कि, दाखिल खारिज यानी mutation के लिए किस प्रकार से आप अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको बिहार भूमि पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

इसके बाद आपके लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद आपको वहां पर ढेर सारे ऑप्शन दिखाई देते हैं। इसमें आपको ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करें के विकल्प को सेलेक्ट कर लेना होगा। इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म भरना होता है। 

इसमें आपको आवेदक की, विक्रेता की, प्लॉट की, खरीददार की और जरूरी डॉक्यूमेंट की जानकारी fill करनी होती है। इसके बाद जानकारी अगर आपने सही भरी है, तो submit बटन पर आपको क्लिक करना है।

दाखिल खारिज का स्टेटस किस प्रकार से कर सकते हैं? 

जब आप दाखिल खारिज के लिए अप्लाई करते हैं, तो उसके बाद आप दाखिल खारिज आवेदन स्थिति भी चेक कर सकते हैं। 

इसके लिए फिर से आपको बिहार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पोर्टल पर जाकर होम पेज पर खारिज आवेदन की स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना सिखाया। 

आपको इसके बाद अपना जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष का सिलेक्शन कर खोजें बटन पर क्लिक करते हैं। यह करने के बाद आपको कुछ विकल्प दिए जाते हैं। इसमें केस नंब,र डीड नंबर, प्लॉट नंबर, मौज इत्यादि में से आपको कोई एक सेलेक्ट करना होता है। 

इसके बाद आपको कैप्चा कोड fill कर सर्च बटन पर क्लिक कर देना होगा। यह करने के बाद आपके गांव की सभी म्युटेशन आवेदको की सूची आप इसमें में देखने को मिल जाएगी। 

वहां पर आपको view आइकन पर क्लिक करने को मिलता है। इसके बाद आपके सामने दाखिल खारिज स्थिति की पूरा डिटेल खुलकर सामने आ जाएगा।

Also Read-

> मोबाइल साफ करने के लिए कौन सा ऐप चाहिए

> मोबाइल में लॉक लगाने वाले ऐप डाउनलोड करें

> ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें

> Delete Photo वापस लाने वाला Apps Download

FAQ: बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे चेक करें से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

बिहार का खास खसरा कैसे चेक किया जा सकता है?

आप अगर बिहार का खास खसरा चेक करना चाहते हैं, तो उसके लिए बिहार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पोर्टल पर आप जा सकते हैं। वहां से आपको यह चेक करने को मिलेगा।

मैं भु नक्शा ऑनलाइन कैसे देख सकता हूं?

इसके लिए आपको बिहार की बिहार भूमि पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है, जहां पर अपना खाता देखें पर क्लिक कर आप ये देख पाएंगे।

जमीन किसके नाम पर है, यह कैसे देखें?

इसी के लिए यह आर्टिकल है, जहां पर आपको जमीन की सारी डिटेल्स देखने को मिल जाएगी।

अपना खाता खसरा नंबर कैसे देखें?

इसके लिए बिहार भूमि पोर्टल ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना आपको अपने जिले का नाम, तहसील का नाम और ग्राम का नाम सेलेक्ट करना होगा। इसके आप खाता खसरा चेक कर पाएंगे।

सलाह

बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे चेक करें के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि, किस तरीके से आप बिहार भूमि खास खसरा चेक कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार की टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।