गूगल न्यूज़ हिंदी में कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप सीखो पूरा

गूगल न्यूज हिन्दी में

Rate this post

Last Updated on 26 July 2024 by Abhishek Gupta

गूगल न्यूज़ हिंदी में कैसे करें? आप अगर पता करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर आप हैं। आज आपको Google News Hindi Me Kaise Kare के बारे में जानकारी दी जाएगी।

क्या आप भी गूगल न्यूज़ का इस्तेमाल करते हैं। जी हां, बहुत लोग ऐसे होते हैं, जो न्यूज़ पढ़ने के लिए अक्सर गूगल न्यूज़ का इस्तेमाल करते हैं। 

लेकिन कभी-कभी दिक्कत ही होती है कि, लोग अपनी मनपसंद भाषा में न्यूज़ नहीं पढ़ पाते हैं। कहने का मतलब यह है कि, लोग हिंदी भाषा में न्यूज़ नहीं पढ़ पाते हैं। 

लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि, किस प्रकार से आप गूगल न्यूज की सेटिंग को हिंदी में कर सकते हैं। इसके लिए इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा।

ये पढ़ें –

> बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे चेक करें

> प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट चेक करने वाले ऐप्स 

Page Contents show

गूगल न्यूज की सेटिंग हिंदी में कैसे करें?

गूगल न्यूज़ हिंदी में कैसे करें

यहां पर हम गूगल न्यूज की सेटिंग को हिंदी में करने के बारे में तो बताएंगे ही। इसके अतिरिक्त आपको Google News क्या है और यह आपको क्या मुख्य फीचर देता है, यह भी आपको बताएंगे। चलिए अब शुरू करते हैं।

गूगल न्यूज़ क्या है? 

सबसे पहले हम आपको गूगल न्यूज के बारे में बताएंगे, तो यह एक personalised news aggregator है, जहां पर आपको विश्व में होने वाली सभी हलचलें पता लग जाती हैं। 

यहां पर आपको अपने इंटरेस्ट पर up-to-date रहने को मिलता है। आपको यहां पर पूरे विश्व भर की और पूरे भारत की टॉप और ब्रेकिंग न्यूज़ के आर्टिकल्स भी पढ़ने को मिल जाते हैं। 

फेवरेट न्यूज़ की एक्सेस आप यहां पर ले सकते हैं। इसके अलावा यह फोन में इस्तेमाल यह जाने के अलावा इस लैपटॉप, टैब इत्यादि पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इस ऐप की खास बात यह है कि, आपको न्यूज़ पढ़ने के लिए ज्यादा नेट की रिक्वायरमेंट नहीं होती है। अगर आप चाहते हैं कि, आर्टिकल आप बाद में पढ़ें, तो वह आप वाई-फाई पर डाउनलोड भी कर सकते हैं।

गूगल न्यूज के मेन फीचर्स क्या है? 

अब इस ऐप के मुख्य फीचर्स की बात करें, तो यहां पर आपको अपने fingertips पर विश्व भरी की टॉप 5 स्टोरी पता लग जाती है और हर एक खबर की up-to-date coverage आपको यहां पर प्राप्त होती है। 

आपको यहां पर unfold updates मिल जाती है और लोकल स्टोरेज भी आप यहां पर देख सकते हैं। डार्क थीम की सुविधा आपको दे देता है।

गूगल न्यूज़ को हिंदी पर करने की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

अब जानते हैं कि, आखिर क्यों बहुत सारे लोगों को Google News को हिंदी में करने की आवश्यकता पड़ती है। देखिए वहां पर आपको कंटेंट इंग्लिश में दिखाई देता है, ऐसे में जो पढ़े लिखे लोग हैं, उनके लिए तो यह आसान रहता है कि, वह अच्छे से कोई भी न्यूज़ पढ़ लेंगे। 

लेकिन जब कोई कम पढ़ा लिखा ऐसे app का इस्तेमाल करता है, तो वह इंग्लिश कंटेंट नहीं समझ पाता है। 

अब जिसको न्यूज़ पढ़ने में इंटरेस्ट है, लेकिन उसे अपनी मनपसंद भाषा में नहीं पढ़ने को मिल रही है, तब ऐसे में कंटेंट को हिंदी में सेट की आवश्यकता पड़ जाती है। 

ये भी पढ़ें –

> मोबाईल से पीडीएफ कैसे बनाएं

> फोन स्विच ऑफ होने पर लोकेशन कैसे पता करें

क्या गूगल न्यूज़ में हम हिंदी में कंटेंट पढ़ सकते हैं? 

अब बात आती है कि, हम क्या वाकई में गूगल न्यूज़ पर हिंदी में कंटेंट पढ़ सकते हैं, तो इसका उत्तर है, हां। 

जैसा कि यह आपको हर पल की अपडेट देता है। 

अगर आपको अपने पसंद की न्यूज़ चाहिए, तब ऐसे में आप सेटिंग में जाकर बदलाव कर सकते हैं, यानी कि आप अपनी मनपसंद भाषा में न्यूज़ पढ़ सकते हैं।

किस तरह से गूगल न्यूज़ को हिंदी में करें? 

चलिए अब जानते हैं कि, किस प्रकार से आप गूगल न्यूज की सेटिंग को हिंदी पर कर सकते हैं। इसके लिए आपको दो तरीके मिल जाते हैं। हम आपको दोनों तरीकों के बारे में बताएंगे।

I. वेब के द्वारा

1. गूगल न्यूज की वेबसाइट पर जाए 

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के ब्राउज़र को ओपन कर लेना होगा। इसके बाद आपको गूगल न्यूज की ऑफिशल वेबसाइट news.google.com पर जाना है। 

जब आप इसके होम पेज में पहुंचते हैं, तो आपको स्क्रीन में लेफ्ट साइड पर 3 dots दिखाई देंगे। आपको उस पर क्लिक कर लेना होगा। 

2. Langauge And Region के ऑप्शन पर करें क्लिक 

जब आप 3 डॉट के आइकॉन पर क्लिक करते हैं। इसके बाद आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखाई देते हैं। आपको ऑप्शंस को देखते हुए नीचे की ओर स्क्रॉल डाउन करना है। 

जब आप नीचे की ओर आते हैं, तो Langauge And Region का ऑप्शन आपको वहां पर देखने को मिलता है। आपको इस पर क्लिक कर लेना है। 

3. अब ऐसे करें लैंग्वेज चेंज 

आपको जब लैंग्वेज और रीजन पर क्लिक करेंगे, एक पॉप अप विंडो खुलकर सामने आती है, जिसमें आपको इंग्लिश के अलावा और भी कई लैंग्वेज का ऑप्शन देखने को मिलते है। 

अब जिस भाषा में आप यह करना चाहते हैं, वह आप सेट कर सकते हैं। यहां पर आपको हिंदी का भी ऑप्शन मिल जाएगा, तो हिंदी भाषा आप सेट कर सकते हैं।

II. ऐप को डाउनलोड कर

बहुत लोग ऐसे भी होते हैं,जो गूगल न्यूज के ऐप को डाउनलोड किए होते हैं और तब गूगल न्यूज़ का भी इस्तेमाल करते हैं। 

चलिए आप अगर ऐप पर Google News को हिंदी में करना चाह रहे हैं, तो किस प्रकार से यह कर सकते हैं, इसके बारे में जानते हैं।

1. ऐप को ओपन कर प्रोफाइल आइकॉन पर करें क्लिक 

इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल न्यूज के ऐप को ओपन करना है। ओपन करते ही आपके सामने अलग-अलग प्रकार की न्यूज़ देखने को मिलेगी, यानी कि आप होम पेज पर आएंगे। 

राइट साइड में टॉप में प्रोफाइल आइकॉन देखने को मिलेगा, तो आपको उस पर क्लिक कर देना है।

2. News Setting पर करें क्लिक 

इसके बाद आप दूसरे इंटरफेस पास आते हैं, जहां पर आपको कुछ सेटिंग्स देखना को मिल जाती है, तो उन ऑप्शंस में से एक News Setting का ऑप्शन आपको देखने को मिलेगा, तो न्यूज़ सेटिंग पर आपको क्लिक कर लेना है।

3. Langauge And Region of interest पर करें क्लिक 

जवाब आप यह करते हैं, तो फिर से नए इंटरफेस पर आप पहुंचते हैं। वहां पर आपको कुछ ऑप्शन देखने को मिलते हैं। 

वहां पर आपको Langauge And Region of interest पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको दूसरे इंटरफेस में add a language and region पर क्लिक कर लेना होगा। 

4. अब हिंदी को करें select 

जब आप यह करते हैं, तो उसके बाद दूसरे इंटरफेस में आपको ढेर सारी लैंग्वेज के ऑप्शन देखने को मिलते हैं। आप चाहे तो अब नीचे को स्क्रॉल डाउन कर हिंदी को सेलेक्ट कर सकते हैं, या फिर आप ऊपर सर्च कर हिंदी भाषा को सेलेक्ट कर सकते हैं।

5. अब हिंदी भाषा को करें प्राइमरी भाषा में सेट 

आप अब हिंदी भाषा को सेलेक्ट कर चुके हैं। लेकिन अभी काम खत्म नहीं हुआ है। इसके बाद कुछ और स्टेप्स आपको और फॉलो करने होंगे। 

भाषा सेलेक्ट करने के बाद आप बैक आ जाते हैं। वहां पर आपको इंग्लिश और हिंदी के दो लैंग्वेज देखने को मिलेंगे। 

हिंदी आपने अभी अभी select की है, जबकि English भाषा by default select हुई थी। अब आपको हिंदी के आगे तीन डॉट पर क्लिक करना है। 

इस पर क्लिक करने के बाद make primary पर आपको क्लिक करना है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं, तो यह आपकी प्राइमरी लैंग्वेज हो जाती है। अब आप सारे कंटेंट हिंदी में पढ़ पाएंगे।

लैपटॉप पर Google News को हिंदी में कैसे किया जाता है? 

अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप में Google News का इस्तेमाल करते हैं, तो अब बात करें किस प्रकार से आप Google News को हिंदी में कर सकते हैं। 

इसके लिए भी आपको वही प्रक्रिया फॉलो करनी है, जो हमने आपको ऊपर वेब वाले सेक्शन में बताया।

गूगल न्यूज़ पर पसंदीदा टॉपिक कैसे सेलेक्ट कर सकते हैं? 

जैसा कि ऊपर शुरुआत में ही हमने आपको बताया, गूगल न्यूज़ में आप अपने मनपसंद की न्यूज़ पढ़ सकते हैं। चलिए जानते हैं किस प्रकार से आप अपने मनपसंद टॉपिक को सेलेक्ट कर सकते हैं। 

वैसे तो आपके सर्च आधार पर गूगल न्यूज़ आपके टॉपिक को डिफॉल्ट पर सेट कर देता है। लेकिन आप इसे बदल भी सकते हैं।

आप सेटिंग्स में जाकर इंटरेस्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर टॉपिक में बदलाव कर सकते हैं और फिर अपना मनपसंद टॉपिक आप सेलेक्ट कर सकते हैं। 

जब आप यह सिलेक्ट करेंगे, तो इसके बाद आपके सामने जो टॉपिक आपने सिलेक्ट किया था, उसी प्रकार के कंटेंट देखने को मिलेंगे।

क्या हम गूगल न्यूज़ में डाटा बचा सकते हैं? 

दोस्तों आपको जानकर खुशी होगी कि, गूगल न्यूज़ आपको डाटा सेवर का ऑप्शन देता है। इसका मतलब यह है कि, आप अपनी अपने mobile data को मिनिमम तरीके से use कर गूगल न्यूज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

आपको इस प्लेटफार्म पर डाटा सेवर को ऑन तथा ऑफ करने को मिल जाता है। इसके लिए सेटिंग में जाकर आपको general के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

उसके बाद आपको data saver का ऑप्शन मिलता है, इसको आपको ऑन कर देना होगा।

Also Read-

> अपने गांव का नक्शा देखने वाला ऐप 

> फोन करने वाला ऐप्स डाउनलोड

> सबसे खतरनाक फोटो एडिटिंग ऐप

> आधार कार्ड से लोन लेने वाला ऐप कौन सा है

FAQ: गूगल न्यूज़ हिंदी में कैसे करें से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Google News को हिंदी में कैसे बदला जाता है?

इसके लिए आप इसके ऐप पर भी हिंदी में बदल सकते हैं, तो वेब पर जाकर भी आप Hindi में बदल सकते हैं।

गूगल न्यूज़ सेटिंग कैसे बदलें?

अगर आप गूगल न्यूज सेटिंग बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको गूगल न्यूज एप्लीकेशन को ओपन कर प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना है और न्यूज़ सेटिंग पर क्लिक कर आप फिर जिस सेटिंग को बदलना चाहते हैं, वह आप बदल सकते हैं।

गूगल न्यूज़ पर खबरें क्यों नहीं आ रही है?

हो सकता है कि, आपका नेट स्लो चल रहा हो, या फिर यह भी हो सकता है कि, एप का सर्वर अभी डाउन हो।

क्या गूगल न्यूज़ पर अपनी मनपसंद खबर पढ़ सकते हैं?

जी हां, गूगल न्यूज़ आपको एक खास फीचर देता है कि, अपने मनपसंद टॉपिक को आप सेलेक्ट कर सकते हैं और फिर मनपसंद न्यूज़ आप पढ़ सकते हैं।

सलाह 

गूगल न्यूज़ हिंदी में कैसे करें के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई। इसमें आपको बताया गया कि, Google News को अगर आप हिंदी में करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके पास क्या तरीके हैं और किस प्रकार से वह स्टेप बाय स्टेप आप कर सकते हैं।

आप भी अगर गूगल न्यूज की सेटिंग को हिंदी में करना चाह रहे थे, तब इस आर्टिकल कि आप हेल्प ले सकते हैं और इसी प्रकार की जानकारी अगर आप प्राप्त करते रहना चाहते हैं, तो हमारे साथ बने रहें।