ऐप बनाने के लिए कौन सा ऐप है? कितने पैसे खर्च करने होंगे

ऐप बनाने के लिए ऐप

Rate this post

Last Updated on 25 August 2024 by Abhishek Gupta

ऐप बनाने के लिए कौन सा ऐप है? अगर आप पता करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको App Banane Ke Liye Kaun Sa App Hai के बारे में जानकारी दी जाएगी।

क्या आप चाहते हैं कि, खुद का ऐप आप तैयार करें। ऐसे में आपको कोडिंग लैंग्वेज की जरूरत रहती है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि, अगर आपको किसी प्रकार की कोडिंग करनी नहीं आती है, आपको कंप्यूटर की नॉलेज नहीं है, तब भी आप ऐप बिल्ड कर सकते हैं, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

क्योंकि आज ऐसे ही प्लेटफार्म के बारे में आपको बताया जाएगा। इसके लिए इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा।

ये पढ़ें –

> प्ले स्टोर पर अपना ऐप कैसे बनाएं

> XXX को क्यों समझा जाता है गलत

ऐप बनाने वाला ऐप?

ऐप बनाने के लिए कौन सा ऐप है

यहां पर हम आपको ऐसे प्लेटफार्म के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन प्लेटफार्म के द्वारा आपको ऐप बिल्ड करने को मिलता है और फिर आप उस ऐप को प्ले स्टोर पर या फिर अन्य एप स्टोर पर पब्लिश कर पाएंगे। चलिए अब शुरू करते हैं।

क्या हमें सच में ऐप बनाने वाले ऐप मिलते हैं? 

आपके मन में सबसे पहले तो यही सवाल आ रहा होगा कि, क्या आपको जवाब ऐप बनाने जाएंगे, तो इसके लिए आपको app मिलेंगे या नहीं, तो इसका उत्तर है नहीं। 

आपको इसके लिए किसी भी प्रकार के ऐप नहीं मिलते हैं। हालांकि आपको इसके लिए तरह-तरह के सॉफ्टवेयर मिल जाते हैं, तो इन्हीं सॉफ्टवेयर के बारे में आपको यहां पर बताया जाएगा।

किन-किन एप्लीकेशन से हम ऐप तैयार कर सकते हैं? 

अब हम आपको बताएंगे कि, ऐसे कौन-कौन से प्लेटफार्म हैं, जिन प्लेटफॉर्म्स के द्वारा आप कोई भी मोबाइल एप तैयार कर सकते हैं, इसके बारे में नीचे आपको विस्तार से बताया जाएगा।

1. TheAppBuilder

यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिस प्लेटफार्म में आपको ढेर सारे एप्स के suit मिल जाते हैं, जो क्लाइंट, इवेंट इत्यादि को शूट करते हैं। 

आपको यहां पर दो प्रकार के अलग-अलग approaches अवेलेबल कर दिए जाते है। आप अगर ऐप तैयार तैयार करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर हो सकता है। 

इस प्रकार के प्लेटफार्म से आप ऑनलाइन टूलकिट के इस्तेमाल से ऐप बिल्ड कर सकते हैं। इसके अलावा या फिर जो आपको यहां पर training दी जाती है, उससे भी आपको यहां पर यह तैयार करने को मिल जाता है। 

इसके app library का इस्तेमाल कर आप अपने यूजर्स को ऐसी window दे सकते हैं, जिस विंडो में एक से ज्यादा एप्लीकेशन होती है। 

आप यहां से उनको कस्टमाइज भी कर सकते हैं। आपको यहां पर पब्लिक के साथ प्राइवेट एप्स को यूजर नेम, पासवर्ड इत्यादि के द्वारा प्रोटेक्ट भी करने को मिल जाता है। 

यह आपके लिए खास प्लेटफार्म इसलिए मिल सकता है, क्योंकि आप यहां पर अनलिमिटेड अपडेट तैयार कर सकते हैं और एक ही क्लिक के साथ आप अलग-अलग मोबाइल प्लेटफार्म पर ऐप को पब्लिश कर सकते हैं।

2. Appery.io: ऐप बनाने के लिए ऐप 

यह एक क्लाउड बेस्ड मोबाइल एप बिल्डर है, जहां पर आप एंड्रॉयड के अतिरिक्त ios के लिए भी ऐप तैयार कर सकते हैं।

अब जैसा कि, यह एक क्लाउड बेस्ड मोबाइल एप बिल्डर है। ऐसे में आपको किसी प्रकार की सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल डाउनलोड करने की रिक्वायरमेंट नहीं होती है।

आप सिंपली यहां पर जाकर अपना ऐप तैयार कर सकते हैं। आपको यहां पर visual editor का इस्तेमाल करने को मिलता है, जहां पर आप UI तैयार करते वक्त कॉम्पोनेंट्स को drag and drop कर सकते हैं। 

इसके अलावा इसकी खासियत यह है कि, जो भी कंपोनेंट आप यहां पर ड्रॉप करते हैं, उसके लिए यह कोड जनरेट कर लेता है। इससे फिर आप बचे हुए API भी कनेक्ट कर सकते हैं। 

इस ऐप के plugin catalog की हेल्प से आप पावरफुल फंक्शंस अपने ऐप में तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा अपने खुद के कस्टम private plugin भी आप अपने ऐप में इस्तेमाल करने के लिए यहां पर तैयार कर सकते हैं।

3. Good Barber 

इस प्लेटफार्म का नाम आप में से हो सकता है कि, बहुत लोगों ने सुना हो। आप चाहे ऐप एंड्राइड के लिए बिल्ड करना चाह रहे हैं, या फिर iOS के लिए ऐप बनाना चाह रहे हैं, दोनों के लिए यह कारगर ऐप है।

इसके अलावा यहां पर आपको optimized web applications की सुविधा मिल जाती है और किसी भी प्लेटफार्म के लिए आपको ऐप के हर एक डिटेल को कंट्रोल करने को मिल जाएगा। 

खास बात इसकी यह है कि, आपको इस चीज के लिए किसी प्रकार के कोड को लिखने की रिक्वायरमेंट नहीं होती है। 

आपको यहां पर customizable design templates की सुविधा भी मिल जाती है। साथ ही सुंदर से आइकॉन के साथ-साथ आपको यहां पर Google fonts की हेल्प भी मिल जाती है। 

इसके अलावा इसे आप डेस्कटॉप, मोबाइल, टैबलेट्स इत्यादि के लिए ऑप्टिमाइज भी कर सकते हैं। जब भी आप अपने ऐप में कोई पैरामीटर एडजस्ट करते हैं, तो इसके लिए आपको बहुत ही जल्दी यहां पर फ़ीडबैक भी मिल जाता है। 

आप यहां पर अपने readers को contributors में कन्वर्ट कर सकते हैं, जिससे कि यूजर्स अपने आर्टिकल, फोटोस वीडियो की तैयारी शेयर कर पाए। आपको यहां पर अपने ऐप को ऑर्गेनाइज भी करने को मिल जाता है।

ये भी पढ़ें –

> गूगल न्यूज़ की भाषा कैसे बदलें 

> Bstc एडमिट कार्ड कैसे निकाले जाते हैं

4. Mobile Roadie: ऐप बनाने के लिए ऐप

ऐप तैयार करने के लिए लोग इसका भी इस्तेमाल करते हैं, जहां पर हर कोई अपने IOS या एंड्रॉयड ऐप को तैयार कर मैनेज कर सकता है। 

आपको यह ऐप इसीलिए भी लुभाना लग सकता है। क्योंकि यह सभी प्रकार के मीडिया टाइप्स को सपोर्ट करता है। 

साथ ही यह RSS, Twitter, Google News keywords इत्यादि को ऑटोमेटिक इंपोर्ट करता है, जिससे आपको ऐप को बिल्ड करने में बहुत हेल्प मिल जाती है।

आपको अपने ऐप को यहां पर back end के द्वारा preview भी करने को मिल जाता है। यह आपको गाइड करता है कि, किस प्रकार से आप अपने ऐप को सबमिट कर सकते हैं। 

आपको यहां पर यह ऑप्शन मिल जाता है कि, आप push notifications सेंड करना चाहते हैं या नहीं। यह एक language agnostic के रूप आपको मिल जाता है।

यहां पर आपको अलग-अलग फॉर्मेट में डाटा तैयार करने को मिलता है। इसमें आप XML, PHP HTML, CSS इत्यादि की हेल्प मिल जाती है।

5. AppMachine

इसे एक easy to use प्लेटफार्म के तौर पर माना जाता है, जहां पर iOS और एंड्रॉयड के लिए लोग professional native app डिजाइन करते हैं। 

यहां पर आपको drag and drop interface के इस्तेमाल से अलग-अलग ऐसे बिल्डिंग ब्लॉक्स को आप combine कर सकते हैं, जो तरह-तरह के फीचर ऑफर करते हैं। 

इसमें इनफॉरमेशन, फोटो, वीडियो जैसे सभी तरह की चीज आ सकती है। इसके बिल्डिंग ब्लॉक आपको अपने ऐप को सोशल मीडिया से कनेक्ट करने की भी सुविधा देते हैं। 

अपने खुद की स्टाइल में आप इस एप्लीकेशन के द्वारा app डिजाइन कर सकते हैं। इसके साथ ही colors, navigation paths, fonts, and icons भी आपको यहां पर सेलेक्ट करने को मिल जाता है। 

आपको यह प्लेटफार्म allow करता है कि, आप अपनी वेबसाइट को स्कैन कर पाए, जिससे कि अपने ऐप पर आप एक most important content ट्रांसफर कर सकें। 

आप जब यहां से ऐप बिल्ड करते हैं, तो अपने ऐप को आप टेस्ट कर सकते हैं, जिसकी प्रोग्रेस भी आप कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट इत्यादि पर देख सकते हैं। 

जब आप ऐप को पूरी तरीके से टेस्ट कर लेते हैं, तो फिर आप इस ऐप को पब्लिश कर अपने ऐप को प्रमोट कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर डाटा को भी आप एनालाइज कर पाएंगे।

6. Appy Pie 

यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो एक क्लाउड बेस्ड डिवाइस मोबाइल एप क्रिएशन टूल आपको प्रोवाइड करता है। 

यहां पर आप हर एक प्लेटफार्म के लिए एप्लीकेशन तैयार कर सकते हैं, जिसके लिए खास बात यह आपको इस बात की देता है कि, इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की प्रोग्रामिंग स्किल्स की रिक्वायरमेंट नहीं होती है।

आप किसी भी प्लेटफार्म के लिए ऐप को तैयार कर उसे publish कर सकते हैं। साथ ही आपको यहां पर किसी प्रकार के सॉफ्टवेयर को डाउनलोड इंस्टॉल करने की रिक्वायरमेंट नहीं होती है।

आप यहां पर ऑनलाइन एप्लीकेशन को डाउनलोड क्रिएट कर सकते हैं। जब आप यहां पर app की क्रिएशन को कंप्लीट कर लेते हैं, तो फिर आप उस ऐप को टेस्ट भी कर सकते हैं। 

यहां पर सभी रिवीजन लाइव होते हैं। Live analysis आप यहां पर देख सकते हैं। जीपीएस के द्वारा लोकेशन आप चेक कर सकते हैं।

अपने ऐप को ऐड के साथ मोनेटाइज करने के अलावा आपको यहां पर push notifications सेंड करने के भी ऑप्शन मिल जाते हैं। तरह-तरह के थीम्स का आप यहां पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

आपको यहां पर एक Appointment Scheduler Tool का भी इस्तेमाल करने को मिल जाएगा, जो बिज़नेस जैसे डॉक्टर, सैलून इत्यादि के लिए बहुत यूज़फुल है। इसके अलावा कोडिंग पेज में आपको यहां पर कस्टम कोड को भी embed करने को मिल जाएगा।

7. AppMakr

यह भी DIY App-creation Platform है, जहां पर आपको आईओएस, एंड्रॉयड और HTML5 एप्स को तैयार करने को मिल जाएगा। इसके लिए आपको किसी प्रकार की कोडिंग लैंग्वेज की रिक्वायरमेंट नहीं होती है 

आप यहां पर जितने चाहे, उतने ऐप आप तैयार कर सकते हैं, जहां पर अनलिमिटेड अपडेट्स आपको प्राप्त हो जाते हैं। 

इसके साथ ही ढेर सारे फीचर्स का आप यहां पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर पुश नोटिफिकेशन, फोटो गैलरी, म्यूजिक, लाइव अपडेट्स, वीडियो स्ट्रीमिंग, चैट रूम, गूगल मैप इंटीग्रेशन इत्यादि अपने एप्लीकेशन में आप ऐड कर सकते हैं।

इसके अलावा अपने ऐप को यहां पर आप डैशबोर्ड के द्वारा ट्रैक कर सकते हैं, साथ ही अप के लुक्स, पर्सनालिटी इत्यादि को आपको यहां पर कस्टमाइज करने को मिल जाएगा। 

Tabs के साथ अपने ऐप पर आपको यहां पर कंटेंट ऐड करने को मिल जाएगा और खास बात इसकी यह है कि, रियल टाइम में आप यहां पर अपने ऐप को प्रीव्यू क सकते हैं। 

इसके साथ ही एक ही क्लिक के साथ आप इस ऐप को पब्लिश भी कर सकते हैं।

8. GameSalad: ऐप बनाने के लिए ऐप

Mac OS, एंड्राइड, iOS html5 इत्यादि जैसे तरह-तरह के प्लेटफार्म के लिए इस एप्लीकेशन के द्वारा आपको app तैयार कर उसे पब्लिश करने को मिल जाएगा।

यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिस एप्लीकेशन के द्वारा आप अगर गेम एप्लीकेशन तैयार करना चाहते हैं, तो यह आप इसके द्वारा कर सकते हैं। 

इसके ड्रैग एंड ड्रॉप इंटरफेस के द्वारा आपको बहुत ही आसानी से app तैयार करने को मिल जाएगा। इसके लिए प्रोग्राम नॉलेज की आपको रिक्वायरमेंट नहीं होती है। 

यह प्लेटफॉर्म आपको दो प्लान ऑफर करता है, जो एजुकेटर के लिए होता है और दूसरा डेवलपर्स के लिए होता है। 

इस प्रकार के प्लेटफार्म में आपको क्रिएटर फीचर्स का इस्तेमाल करने को मिल जाएगा, जहां पर आप अपना गेम क्रिएशन टाइम में एक्टर्स को सेट कर सकते हैं। 

Attributes, Images, Sounds इत्यादि भी आपको यहां पर क्रिएट करने को मिल जाएगा। 

कितने पैसों में हम अपने ऐप को बिल्ड कर सकते हैं? 

अब बात आती है कि, जब आप किसी भी प्लेटफार्म से ऐप तैयार करते हैं, तो आपको कितने पैसों में कोई भी ऐप तैयार करने को मिलता है।

देखिए यह डिपेंड करता है कि, किस प्लेटफार्म से आप तैयार कर रहे हैं। अलग-अलग प्लेटफार्म की फीस अलग-अलग होती है। 

कहीं पर आपकी रिक्वेस्ट पर भी प्राइसिंग अवेलेबल होती है, तो कहीं पर इसका प्राइस प्रति महीने 135 डॉलर प्रति महीने रहती है। कहने का मतलब यह है कि, अलग-अलग प्लेटफार्म का प्राइस कस्टम रहता है।

क्या ऐप बनाने के लिए कोडिंग लैंग्वेज की रिक्वायरमेंट होगी? 

वैसे तो जरूरी होता है कि, आप अगर आप ऐप तैयार करना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आपके पास कोडिंग लैंग्वेज की नॉलेज हो। 

लेकिन ऊपर जितने भी प्लेटफार्म के बारे में आपको बताया गया है, उन प्लेटफार्म के द्वारा जब आप ऐप तैयार करेंगे, तो किसी प्रकार की आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की रिक्वायरमेंट नहीं होगी।

Also Read-

> मनरेगा ऐप डाउनलोड APK

> 8th का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें

> फोन करने वाला ऐप डाउनलोड करें

> संपर्क ऐप प्राप्त करें कैसे उपयोग करें

FAQ: ऐप बनाने के लिए कौन सा ऐप है से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

क्या यह ऐप फ्री है?

जी नहीं, जब आप इनके द्वारा ऐप तैयार करेंगे, तो आपको हर एक प्लेटफार्म की फीस देनी होती है।

किन ऐप्स का इस्तेमाल एप्स तैयार करने के लिए किया जाता है?

ऊपर जितने भी प्लेटफार्म है, या एप्स के बारे में आपको बताया गया है, वह सभी का इस्तेमाल ऐप तैयार करने के लिए किया जाता है।

क्या मैं अपना खुद का एक ऐप तैयार कर सकता हूं?

जी हां, अगर आप ऊपर बताए गए किसी भी प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं, तो अपना खुद का ऐप तैयार कर सकते हैं।

एप्स कितने प्रकार के होते हैं?

बात करें कि, एप्स कितने प्रकार के होते हैं, तो ये बेसिकली तीन प्रकार के होते हैं। इसमें नेटिव एप, वेब एप और हाइब्रिड एप्स इत्यादि शामिल है।

सलाह 

ऐप बनाने के लिए कौन सा ऐप है के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई, जिसमें आपको बताया गया कि, अगर आप अपना खुद का ऐप तैयार करना चाहते हैं, तो फिर किन एप्लीकेशन की मदद से आप यह कर पाएंगे और क्या-क्या फीचर यह ऐप आपको प्रोवाइड करते हैं।  

हमें उम्मीद है कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार की टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।