प्रेरणा पोर्टल ऐप पर टीचर अटेंडेंस किस प्रकार से लगाएं?

Rate this post

Last Updated on 12 September 2024 by Abhishek Gupta

प्रेरणा पोर्टल ऐप के बारे में अगर आप पता करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको Prerna Portal App के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ऐसे में अपने प्रेरणा पोर्टल एप्लीकेशन के बारे में तो सुना ही होगा। बहुत लोगों को इस एप्लीकेशन में इस प्रकार से वह रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, इसको डाउनलोड कहां से किया जाता है और कैसे यहां पर अटेंडेंस मार्क की जाती है, इस बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। 

अक्सर बहुत जगह सर्च करने के बाद भी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। लेकिन अगर आप यहां पर आए हैं। ऐसे में आपको यहां पर पूरी तरह संतुष्ट किया जाएगा। इसके लिए इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा। 

ये पढ़ें –

> नारी शक्ति ऐप क्या है

> Noizz ऐप को Android के लिए कहां से डाउनलोड करें

प्रेरणा ऐप डाउनलोड कहां से करें?

प्रेरणा पोर्टल ऐप

यहां पर हम ये पोर्टल क्या होता है। इस ऐप को आप डाउनलोड कहां से कर सकते हैं और कैसे आप यहां पर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन कर सकते हैं बताया जाएगा चलिए अब शुरू करते हैं।

पेड़ पोर्टल एप क्या है?

सबसे पहले हम प्रेरणा पोर्टल के बारे में समझेंगे। इसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकसित किया गया है। इसे शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए और शिक्षकों को सम्मान देने के लिए बनाया हुआ है।

इस पोर्टल के माध्यम से अच्छा 1 से कक्षा 5वी तक पढ़ने वाले बच्चों की स्किल में सुधार लाया जाएगा। 

इस पोर्टल के उद्देश्य के बारे में बात करें, तो यह सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को अच्छे से अच्छे skills उपलब्ध करवाना है, जिससे कि राज्य के बच्चे सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित हो और सरकारी स्कूलों में वह पढ़ाई करें। 

एक से लेकर पांचवी तक के कक्षा के छात्रों के परिणाम में इंप्रूवमेंट लाने के लिए उनमें skill level को improve करने के लिए, प्रश्नों को हल करने की स्किल में इंप्रूवमेंट लाने के लिए केंद्रित किया जा रहा है।

प्रेरणा पोर्टल एप डाउनलोड कैसे करें? 

अब हम आपको बताएंगे कि, आप कहां से प्रेरणा पोर्टल एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। 

आपको इसके लिए आपके मोबाइल फोन के प्ले स्टोर पर ज्यादा है। प्ले स्टोर पर जाने के बाद आपको वहां पर Prerna Portal App लिखकर सर्च कर देना है। ये सर्च करते ही आपके सामने PRERNA UTTARPRADESH का एप दिख जाएगा। 

इस पर क्लिक करने के बाद इंस्टॉल पर आपको क्लिक करना है। जैसे ही इंस्टॉल बटन पर आपके लिए करेंगे, आपका ऐप डाउनलोड हो जाएगा और फिर यह ऑटोमेटेकली इंस्टॉल हो जाएगा।

प्रेरणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?प्रेरणा पोर्टल रजिस्ट्रेशन

चलिए इस ऐप को डाउनलोड करने के आप किस प्रकार से इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, इसके बारे में आपको समझते हैं।

1. Permissions को करें allow 

सबसे पहले आपको ऐप को ओपन करना है। ओपन करते ही आपको वहां पर कुछ permissions मांगी जाएगी, तो आपको सभी परमीशंस को allow करना है। 

इसके बाद आपको इंग्लिश या हिंदी के रूप में कोई एक लैंग्वेज सेलेक्ट करनी होती है, तो अपनी मनपसंद लैंग्वेज आप यहां पर सेलेक्ट कर लें।

2. यूजर आईडी में मोबाइल नंबर करें fill 

यह करने के बाद आपको अपनी User ID यहां पर fill करनी होती है। कहने का मतलब आपको यहां पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वहां पर इंटर करना होता है। 

अगर तो आपका नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तब आपको 1800 1800 616 पर कॉल कर लेनी है। इस पर कॉल करने के बाद आप अपना नंबर रजिस्टर्ड कर पाएंगे। नंबर एंटर करने के बाद आगे बढ़ें पर आपको क्लिक करना है।

3. ओटीपी वेरीफाई कर रजिस्ट्रेशन करें कंप्लीट 

इसके बाद जो नंबर आपने रजिस्ट्रेशन के लिए इंटर किया है, उस नंबर पर ओटीपी आता है और ओटीपी क्यों आपको यहां पर fill up कर Registration बटन पर क्लिक करना है। 

4. पिन बनाएं अब

यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि, ओटीपी को वेरीफाई करने के बाद आपको चार अंकों की pin यहां पर प्रोवाइड करनी होगी। यानी आपको login करते वक्त यह pin काम आएगी।

ओटीपी आप वेरीफाई करते हैं, तो इसके बाद चार अंको की pin बना लें और फिर आपका इस ऐप में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

ये भी पढ़ें –

> पासवर्ड के बिना वाईफाई कैसे जोड़ें

> पांचवी कक्षा का रिजल्ट कहां से देखे 

किस प्रकार से प्रेरणा पोर्टल ऐप पर लॉगिन किया जाता है?

आपको इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको यहां पर लॉगिन करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए यूजर आईडी आपको fill up करनी होती है। 

इसमें मोबाइल नंबर आप इंटर करेंगे और फिर जो रजिस्ट्रेशन करते वक्त आपने pin तैयार की थी, वह आपके यहां पर इंटर करनी है और फिर login बटन पर आपको क्लिक कर लेना होगा। 

यह करते ही आपका data sync होगा और आगे बढ़े पर आपको क्लिक कर लेना होगा। अब यहां पर बात खत्म नहीं होती है।

आपको दिशा निर्देशों के अकॉर्डिंग स्कूल की फोटो अपलोड करनी होगी, जिसमें अलग-अलग प्रकार से आपको यहां पर फोटो क्लिक करनी होगी। 

यह करते ही इस ऐप में logged in हो जाएंगे। इसके बाद इस ऐप के डैशबोर्ड में आप पहुंचाते हैं, जहां पर Attendance और mid-day meal और other activities के क्षेत्र आपको देखने को मिलते हैं।

प्रेरणा पोर्टल ऐप पर किस तरह से टीचर अटेंडेंस लगाएं?

इस ऐप के जरिए टीचर को अपनी अटेंडेंस भी लगाने को मिल जाती है। इसके लिए आपको register बटन पर क्लिक करना होगा। 

इसके बाद Attendance के ऑप्शन पर क्लिक कर Teacher Attendance को सेलेक्ट करना हैं। इसमें आपको दो ऑप्शन मिलते हैं। 

पहला Teacher Attendance For Present और दूसरा Teacher Attendance For Absent। हम एक एक करके आपको दोनों methods से आप कैसे Attendance mark कर सकते हैं, बताएंगे। 

Present के लिए किस प्रकार से अटेंडेंस लगाएं? 

अब हमको बताएंगे कि, किस प्रकार से आप अगर आप स्कूल में प्रजेंट है, तो आप किस प्रकार से अपनी Attendance आप मार्क कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको Teacher Attendance For Present पर क्लिक करना है इसके बाद दूसरे इंटरफेस में पहुंचते हैं। यहां पर आपको अपनी लोकेशन वेरीफाई करनी होगी। 

इसके बाद आपको यहां पर अटेंडेंस mark करनी होती है। इसमें आपको opening attendance और closing attendance मार्क करनी होगी और फिर आपको यह करने के बाद स्वयं की उपस्थिति पर क्लिक करना है और फिर सुरक्षित करें पर आपको क्लिक कर देना होगा। 

Absent के लिए Attendance कैसे मार्क करें?

अब हम बताएंगे कि, किस प्रकार से अगर आप Absent है तो किस प्रकार से आप ये मार्क कर सकते हैं। इसके लिए आपको Teacher Attendance For Absent पर क्लिक करना होता है। 

इसके बाद दूसरे इंटरफेस में आपको मानव संपदा आईडी enter करनी है और फिर आपको यहां पर type of leave सेलेक्ट कर leave reason भी सेलेक्ट करना है और फिर आपको letter number या फिर leave application number भी fill up करना होता है

 यह सब अगर आप कर लेते हैं, तो फिर सुरक्षित करें पर आपको क्लिक करना होगा। यह अगर आप अपनी अटेंडेंस मार्क कर पाएंगे।

प्रेरणा पोर्टल ऐप के क्या लाभ होते हैं? 

अब जानते हैं कि, जब कोई इस ऐप का इस्तेमाल करता है, तो इस ऐप के जरिए क्या-क्या फायदे देखने को मिल जाते हैं।

यहां पर सभी सुविधाएं बिल्कुल निशुल्क ऑनलाइन प्रोवाइड की जाती है। यहां पर आपको अपनी अटेंडेंस को भी मार्क करने को मिलता है, यानी कि अगर स्कूल नहीं जा पाते हैं, तो घर बैठे ही आप अब्सेंट मार्क कर सकते हैं। वही प्रजेंट की mark भी आप कर पाएंगे।

Also Read-

PDF Kaise banaye mobile se

> Call Forwarding Kaise Hataye

> किसी के फोन की बात कैसे सुने

> गूगल समाचार की सेटिंग हिन्दी में कैसे करें

FAQ: प्रेरणा पोर्टल ऐप से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रेरणा पोर्टल एप को कहां से डाउनलोड किया जा सकता है?

इस ऐप को डाउनलोड करने के बारे में बात करें, तो गूगल प्ले स्टोर पर आपको यह आसानी से मिल जाता है। वहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या यह एक फ्री ऐप है?

यह बिल्कुल फ्री ऐप है, जिसका इस्तेमाल फ्री ऑफ कास्ट किया सकता है।

यह ऐप किन लोगों के लिए फायदेमंद है?

यह उत्तर प्रदेश के टीचर्स के लिए तो फायदेमंद है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से लेकर कक्षा 5वी तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी ये एक काम का ऐप है।

सलाह 

प्रेरणा पोर्टल ऐप के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई, जिसमें आपको बताया गया कि, इस ऐप को आप कहां से डाउनलोड कर सकते हैं और फिर कैसे रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि, आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।