समग्र आईडी केवाईसी कैसे चेक करें? किस तरह से आवेदन करें 

समग्र id की केवाईसी कैसे करें

Rate this post

Last Updated on 26 July 2024 by Abhishek Gupta

समग्र आईडी केवाईसी कैसे चेक करें? आप अगर पता करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर आप है। आज आपको Samagra ID Kyc Kaise Check Kare के बारे में जानकारी दी जाएगी।

दोस्तों पिछले कुछ समय पहले जब हमने समग्र आईडी के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद लोगों के कमेंट आ रहे थे कि, हम किस प्रकार से समग्र आईडी केवाईसी कर सकते हैं और कैसे फिर आप हम उसे चेक कर सकते हैं। 

आपके ढेर सारी कॉमेंट्स देखने के बाद हमने इस बारे में रिसर्च की और अब हम यहां तक पहुंच चुके हैं कि, आज आपको इस टॉपिक के बारे में आज पूरी तरीके से जानकारी दी जाएगी। इसके लिए आपको इस आर्टिकल को जरूर लास्ट तक पढ़ना होगा।

 ये पढ़ें –

> गूगल न्यूज़ हिंदी में कैसे करें

> बिहार खाता खसरा कैसे निकाला जाता है

Page Contents show

समग्र केवाईसी कैसे चेक करे?

समग्र आईडी केवाईसी कैसे चेक करें

यहां पर हम समग्र आईडी क्या होती है, समग्र पोर्टल क्या होता है, किस तरीके से आप समग्र आईडी बना सकते हैं और फिर कैसे आप केवाईसी कर सकते हैं, बताया जाएगा। चलिए अब समग्र आईडी केवाईसी कैसे चेक करें के बारे में बताना शुरू करते हैं।

समग्र आईडी क्या है?

सबसे पहले समझते हैं कि, एक समग्र आईडी क्या होती है। यह एक ऐसी आईडी है, जिसे सबसे महत्वपूर्ण आईडी समझा जाता है।

मध्य प्रदेश राज्य के नागरिकों को किसी भी सरकारी दस्तावेजों को बनवाने के लिए या फिर सरकारी नौकरी या किसी योजना के लिए आवेदन करने के लिए यह आईडी जरूरी होती है।

आप निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड इत्यादि बनाना चाहते हैं, तब भी आपको समग्र आईडी की जरूरत होती है और अगर आपके पास समग्र आईडी नहीं है, तब आप यह सब महत्वपूर्ण काम नहीं कर पाएंगे। इसे शॉर्ट फॉर्म में SSSM ID भी कहा जाता है।

समग्र I’d पोर्टल क्या है?

बात करें अब समग्र आईडी पोर्टल की, तो इस पोर्टल के द्वारा मध्य प्रदेश के नागरिक ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी ले सकते हैं। आपको यहां पर रजिस्ट्रेशन करने को भी मिल जाता है। 

यही ऐसा पोर्टल है, जिस पोर्टल की हेल्प से आप अपना समग्र आईडी बना सकते हैं। इसे एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल मध्य प्रदेश के नागरिक और सरकारी योजनाओं के बीच लिंक का काम करना होता है। 

अगर इसके उद्देश्य की बात करें, तो सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया को आसान बनाना इसका काम है तथा उसका लाभ पहुंचाना भी इसका उद्देश्य है।

किस तरह से समग्र पोर्टल पर आवेदन करें?

अब बात करें इस पर आवेदन की, तो इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होता है। वहां पर आपको sign-up बटन पर क्लिक करना होता है।

इसके बाद आपको अपनी personal details और contact details करनी होती है, दस्तावेज आपको अपलोड करने होते हैं। 

इसमें आपको पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ अपलोड करने होते हैं। फॉर्म को आपको इसके बाद सबमिट कर देना होता है।

इसके बाद आपको अपने login credentials की जानकारी ईमेल पर मिलती है। इसके बाद आपको अपने खाते में लॉगिन करना है और ऐसा कर आप आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें –

> हाथ काटने वाला ऐप डाउनलोड

> 5+ ऐप्स के साथ भारत में आसानी से करें ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक 

समग्र पोर्टल के क्या लाभ होते हैं? 

ऊपर हमने आपको समग्र पोर्टल के बारे में बताया। चलिए अब जानते हैं कि, इस पोर्टल के आपको क्या-क्या लाभ होते हैं। सबसे पहले तो आपको यहां पर बहुत ही कम समय लगता है, जब आप समग्र आईडी बनाते हैं। 

यानी कि यहां पर आपके समय की बचत होती है। इसके अलावा जैसा कि ये एक ऑनलाइन सेवा है, तो इसमें जितनी भी सरकारी योजना है, वह पारदर्शिता के साथ आपको दिख जाती है। उसका आप लाभ उठा सकते हैं। आप कहीं भी इस पोर्टल पर इंटरनेट के इस्तेमाल से काम कर सकते हैं।

समग्र आईडी किस प्रकार से बनाएं? 

अब हम आपको बताएंगे कि, किस तरीके से आप समग्र आईडी बना सकते हैं। इसके बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप आपको बताया जाएगा।

1. इस वेबसाइट पर जाकर समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें पर करें क्लिक 

इसके लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल पोर्टल samagra.gov.in पर जाना है। जब आप यहां पर जाते हैं, तो आपको वहां पर समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें के section में जाना है। 

इस पर जाने के बाद पहले ऑप्शन परिवार को पंजीकृत करें पर आपको क्लिक कर देना होगा।

2. अब मोबाइल नंबर करें वेरीफाई 

इसके बाद आपसे अपना आपका मोबाइल नंबर मांगा जाता है। आपको यहां पर वही मोबाइल नंबर इंटर करना है, जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो। 

अब आपको आपके मोबाइल फोन इंटर करने पर OTP प्राप्त होगी। इसके बाद ओटीपी आपको वेरीफाई कर देना होगा।

3. यह डिटेल fill कर फैमिली मेंबर जोड़े 

इसके बाद आप इस पोर्टल पर आ जाते हैं, जहां पर आपको कुछ जानकारियां भरनी होती है। 

इसमें आपको धर्म, लिंग, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर इत्यादि के अलावा आपको यहां पर पता संबंधित जानकारी लिखनी होती है। 

इसमें आपको अपना गांव, मोहल्ला, जिला, पिन कोड इत्यादि fill करना होता है और जब आप यह सब भर लेते हैं,उसके बाद आपको इसे सबमिट कर देना होगा। 

जैसे ही आप यह सबमिट करते हैं, तो कुछ दिनों बाद इस पोर्टल पर आपके परिवार का मुखिया का नाम दर्ज हो जाएगा और यह दर्ज होते ही आपके मोबाइल नंबर पर समग्र आईडी भेज दी जाती है।

क्या समग्र आईडी पर फैमिली मेंबर जोड़ सकते हैं?

बात करें कि, आपको क्या समग्र आईडी के द्वारा फैमिली मेंबर ऐड करने को मिलता है, या नहीं, तो इसका उत्तर है हां। इसके लिए नीचे बताया गया है। 

1. समग्र id भरें 

इसके लिए आपको इसके official portal पर जाकर सदस्य पंजीकृत करें पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपनी परिवार समग्र आईडी fill करनी होती है। 

यह करने के बाद समग्र आईडी का डैशबोर्ड आपके सामने खुलता है, जहां पर आपको परिवार के सदस्यों को जोड़े या Add Member पर क्लिक करना है। 

इसके बाद आपको अपने परिवार के सदस्यों की डिटेल भरनी होगी। इसके अलावा आपको कुछ डॉक्यूमेंट को यहां पर सबमिट करना होता है। 

2. डॉक्युमेंट करें add

आपको एक ही डॉक्यूमेंट यहां पर upload करना होता है। आप उसमें से आधार कार्ड upload सकते हैं, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि भी आपको यहां पर अपलोड करने को मिल जाता है। 

इसके अलावा आप पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, 10th मार्कशीट, राशन कार्ड की छाया प्रति आदि में से भी कोई एक अपलोड कर सकते हैं।

3. अब करनी होगी OTP वेरीफाई 

यह करने के बाद आपको नीचे रजिस्टर मेंबर रिक्वेस्ट और क्लोज का ऑप्शन देखने को मिलता है, तो आपको register member request पर क्लिक कर देना है। 

फिर आपको यहां पर ओटीपी वेरीफाई करनी होगी। इसके बाद आपको रेफरेंस आईडी मिलती है। इस प्रकार से आप समग्र आईडी के द्वारा अपने फैमिली मेंबर को ऐड कर सकते हैं।

समग्र पोर्टल पर ई केवाईसी कैसे करें?

चलिए अब जिस टॉपिक का आपको इंतजार था कि, किस प्रकार से आप समग्र आईडी पर केवाईसी कर सकते हैं। इसके बारे में जानते हैं।

इसके लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर जाने के बाद आपको वहां पर लॉगिन करना होता है। 

इसके बाद आपको E-kyc का एक क्षेत्र देखने को मिलता है, उस पर आपको जाना है। इसके बाद आपको अपनी कुछ डिटेल्स जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस इत्यादि फिल करनी होती है।

फिर आपको कोई भी एक आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड यदि में से एक को अपलोड करना होगा और E-kyc फॉर्म इसके बाद आपको जमा कर देना होगा। 

अब जब तक यह वेरीफाई नहीं होता, तब तक आपको इसके लिए इंतजार करना होगा।

समग्र आईडी केवाईसी कैसे चेक की जा सकती है?

अब बात करेंगे किस तरीके से आप समग्र आईडी केवाईसी चेक कर सकते हैं, तो इसके लिए आपको फिर से इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर एक E-kyc क्षेत्र पर जाना होगा। 

वहां पर आपको लॉगिन क्रैडेंशियल्स का इस्तेमाल कर लॉगिन करना होता है। इसके बाद जैसे ही आप डैशबोर्ड में पहुंचते हैं, तो वहां पर आपको दिख जाएगा कि, क्या आपकी केवाईसी कंपलीट हुई है या नहीं।

समग्र पोर्टल पर आईडी कैसे खोजें?

आप अगर समग्र पोर्टल पर एसएमएस आईडी खोजना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको और समग्र पोर्टल पर जाना होता है। 

वहां पर आपको लॉगिन करना होता है। इसमें आपको लॉगिन क्रैडेंशियल्स का इस्तेमाल करना होता है। इसके बाद डैशबोर्ड में पहुंचते हैं, जहां पर आपको I’d का नंबर देखने को मिल जाएगा।

समग्र आईडी के क्या फायदे होते हैं? 

चलिए अब जानते हैं कि, आप अगर समग्र आईडी बनाते हैं, तो इसके आपको क्या-क्या फायदे देखने को मिल जाते हैं।

सबसे पहले तो ऐसे बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर है, जो पढ़ाई नहीं कर सकते हैं, वह यहां पर छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं। 

ढेर सारी सरकारी योजनाओं का लाभ इसके द्वारा उठाए जा सकता है। मध्य प्रदेश सरकार ऐसे व्यक्ति जिनके आय कम है, उनके लिए तरह-तरह के बीमा कार्यक्रम भी प्रदान करती है, तो इसका फायदा आपको देखने को मिल जाता है। 

इसके साथ ही अगर कोई नरेगा का काम करता है, तो उस काम लिए भी भुगतान पाने समग्र आईडी का वह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

महिलाओं के लिए भी यह बहुत काम की आईडी है, जिसके द्वारा वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन विधवा योजना जैसी योजनाओं के लाभ उठा सकते हैं। 

इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक को भी इसके द्वारा पेंशन मिल जाएगी और जो विकलांग है, विकलांग के लिए भी समग्र आईडी से तरह-तरह की योजनाओं का फायदा उठाया जा सकता है।

समग्र पोर्टल पर प्रोफाइल भी अपडेट की जा सकती है?

जी हां, आप चाहे तो समग्र पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल भी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आपको लॉगिन करना होगा। 

इसके बाद डैशबोर्ड पर आपको क्लिक करना है। वहां पर My Profile आपको ढूंढनी है। 

वहां पर जब आपको जाते हैं, तो edit बटन पर आपको क्लिक करना होता है इसके बाद आप डिटेल एडिट कर save कर सकते हैं।

Also Read-

> किस मोबाइल एप से बनाएं आयुष्‍मान कार्ड

> कॉलेज के छात्रों के लिए 5+ सर्वश्रेष्ठ अध्ययन ऐप्स

> बारिश देखने वाला मौसम ऐप

> सर्वश्रेष्ठ ड्रीम 11 भविष्यवाणी ऐप्स

FAQ: समग्र आईडी केवाईसी कैसे चेक करें से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

समग्र पोर्टल क्या है?

यह एक ऐसा पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया है, जहां पर नागरिक सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

समग्र पोर्टल पर ई केवाईसी कैसे करें?

इसके लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होता है और ई केवाईसी क्षेत्र पर आपको जाने के बाद आपको कुछ डिटेल फील करनी होती है, यानी कि आपको एक केवाईसी फॉर्म भरना होता है और फिर दस्तावेज को जमा कर देना होता है।

क्या घर बैठे समग्र आईडी की केवाईसी की जा सकती है?

जी हां, आप घर बैठे ही समग्र आईडी की केवाईसी कर सकते हैं।

समग्र आईडी और परिवार आईडी के बीच क्या अंतर है?

जहां तक बात है समग्र आईडी और परिवार आईडी की, तो दोनों एक नहीं है। समग्र आईडी जहां 8 अंकों की होती है,जबकि परिवार आईडी 9 अंको की होती है। समग्र आईडी परिवार के हर सदस्य के पास होती है, जबकि परिवार आईडी परिवार के पंजीकृत सदस्यों को दी जाती है।

समग्र पोर्टल के इस्तेमाल से क्या किया जा सकता है?

आप इसका उपयोग तरह की सरकारी योजनाओं जैसे पेंशन, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य का लाभ उठाने के लिए कर सकते हैं।

सलाह

इस आर्टिकल में समग्र आईडी केवाईसी कैसे चेक करें के बारे में आपको जानकारी दी गई। इसमें आपको स्टेप बाय स्टेप बताया गया कि, किस प्रकार से आपक केवाईसी कर सकते हैं और किस तरह से आप फिर केवाईसी चेक कर पाएंगे। 

अपने ऐसे दोस्तों के साथ इसे आप जरूर शेयर करें, जो मध्य प्रदेश के नागरिक है और इसी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।