मनरेगा ऐप डाउनलोड कैसे करें? प्ले स्टोर पर मिलेगा या नहीं

मनरेगा ऐप कैसे चलाएं

Rate this post

Last Updated on 7 August 2024 by Abhishek Gupta

मनरेगा ऐप डाउनलोड कैसे करें? अगर आप पता करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको Mgnrega App Download के बारे में जानकारी दी जाएगी।

आप भी अगर उनमें से एक है, जो यह जानना चाहते हैं कि, किस प्रकार से आप मनरेगा एप्लीकेशन को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको इसी के बारे में बताया जाने वाला है। 

बहुत समय से इस बारे में कमेंट आ रहे थे कि, कैसे हम इसको डाउनलोड करें, यहां पर लॉगिन कैसे कर सकते हैं, कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं आदि।

अब आपको इन्हीं सभी सवालों के जवाब यहां पर दिए जाएंगे। इसके लिए इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा।

ये पढ़ें –

> बिना पासवर्ड के वाई-फाई कैसे कनेक्ट करें

> राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा का परिणाम

Page Contents show

मनरेगा ऐप किस प्रकार से डाउनलोड करें?

मनरेगा ऐप डाउनलोड कैसे करें

यहां पर हम यह ऐप क्या होता है, किस प्रकार से आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही इसके क्या मुख्य फीचर आपको देखने को मिलते हैं बताएंगे। चलिए अब शुरू करते हैं।

मनरेगा एप क्या है?

सबसे पहले हम मनरेगा ऐप के बारे में जानते हैं, तो सरकार ने मनरेगा एप्लीकेशन के द्वारा जो भी नरेगा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, ऐसे लोगों को सुविधा प्रोवाइड की है। इसके माध्यम से कोई भी अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकता है। 

इस एप्लीकेशन का मुख्य फायदा यही है कि, अब किसी भी आदमी को अगर इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करना है, तो उसे अब जन सेवा केंद्र में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

वह घर बैठे ही मनरेगा एप को डाउनलोड कर सभी इस योजना से संबंधित कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से पूरा कर सकता है।

मनरेगा एप का उद्देश्य क्या है? 

बात करें कि, मनरेगा एप का उद्देश्य क्या है, तो इसका उद्देश्य यही है कि, ऐसे लोग जो घर से बाहर नहीं जा सकते हैं, या फिर जिनके घर से जन सेवा केंद्र दूर है, वह घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन कर पाए। वह नरेगा से संबंधित अन्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।

मनरेगा ऐप के मुख्य फीचर्स क्या है? 

चलिए हम जानते हैं कि, जब आप इस ऐप को इस्तेमाल करते हैं या फिर इसको आप डाउनलोड करते हैं, तो इसके आपको क्या मुख्य फीचर्स देखने को मिलते हैं। 

इसमें अगर आप मनरेगा का काम करते हैं, तो अपनी अटेंडेंस वहां पर आप लगा सकते हैं। आप देख सकते हैं कि, आपने कितने दिन काम किया है।

आप इस योजना से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं और जॉब कार्ड के लिए भी आवेदन इस एप्लीकेशन के द्वारा किया जा सकता है। 

जो खास फीचर इसमें आपको देखने को मिलता है। वह ये कि, अपनी मनपसंद लैंग्वेज में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसमें अंग्रेजी, हिंदी के साथ आप आपको अन्य लैंग्वेज में भी इस ऐप का इस्तेमाल करने को मिल जाएगा। आप इस ऐप के द्वारा app का version भी देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें –

> संपर्क ऐप कहां से डाउनलोड करें 

> फोन करने वाले ऐप 2024

मनरेगा ऐप को डाउनलोड कैसे करें?

चलिए जानते हैं कि, किस प्रकार से आप मनरेगा ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप अपडेटेड अप रहेगा चलिए स्टेप बाय स्टेप इसके बारे में जानते हैं। 

1. ब्राउज़र में जाकर NREGA करें टाइप 

सबसे पहले आपको अपने फोन के ब्राउज़र में जाना है और ब्राउज़र में जाने के पश्चात आपको वहां पर NREGA लिखकर सर्च कर देना है। 

इसे आप जब आप सर्च करेंगे, तो इसकी ऑफिशल वेबसाइट आपको पहले नंबर पर ही दिख जाएगी। आपको उस पर क्लिक कर लेना है।

2. Download Mobile App पर करें क्लिक 

जब आप इसके इंटरफेस में पहुंचते हैं, तो आपको टॉप बार में Download Mobile App का एक ऑप्शन देखने को मिलता है।

जब आप इस पर क्लिक करते हैं, तो उसके बाद आपके सामने तीन ऑप्शन दिखाई देते हैं। इसमें NMMS App, Ombudsperson App, Jaldoot App इत्यादि के ऑप्शन आपको मिलते हैं। 

आपको पहले ऑप्शन NMMS App पर क्लिक कर लेना होगा। 

3. Download Anyway को करें सिलेक्ट 

इसके बाद आप दूसरे इंटरफेस में पहुंचते हैं, जहां पर आपको बोला जाता है कि, File Might Be Harmful। उसके नीचे आपको Download Anyway का ऑप्शन देखने को मिलता है।

इस पर आपको क्लिक करना है और यहां पर से आपकी एप्लीकेशन डाउनलोड होने लगी।

ऐप को इस तरह करें इंस्टॉल 

जब इस ऐप को आप डाउनलोड कर लेते हैं, तो आपको ब्राउज़र में जाकर 3 डॉट पर क्लिक करना है और इसमें डाउनलोड्स पर आपको जाना है। 

वहां पर आप इस एप्लीकेशन की फाइल को देखते हैं, तो इस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपको वहां पर इसको डायरेक्ट इंस्टॉल करने को नहीं मिलता है। जबकि आपको इसके लिए सेटिंग करनी होती है। 

आपको खुद chrome सेटिंग करने को करेगा, तो सेटिंग पर आपको क्लिक करना है और फिर Allow From This Source को इनेबल कर Install पर आपको क्लिक कर देना होगा।

मनरेगा ऐप को कैसे शुरू करें? 

चलिए चलते हैं किस प्रकार से आप इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर इसको आप ऑपरेट कर सकते हैं। 

सबसे पहले इस ऐप को ओपन करने पर कुछ permissions आपसे मांगी जाती है।

फिर आपको यहां पर दूसरे इंटरफेस में लैंग्वेज सेलेक्ट करने को मिलता है। इसमें इंग्लिश, हिंदी के साथ अन्य लैंग्वेज के ऑप्शन भी आपको देखने में मिलते हैं, तो जिस भी लैंग्वेज में आपको इसको इस्तेमाल करना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर Apply बटन पर आपको क्लिक कर देना होगा।

मनरेगा ऐप पर लॉगिन कैसे करें? 

अब जो अगला स्टेप आता है। वह ये कि, किस प्रकार से आप मनरेगा एप्लीकेशन पर लॉगिन कर सकते हैं, चलिए इसके बारे में भी स्टेप बाय स्टेप जान लेते हैं। 

सबसे पहले आप जब लैंग्वेज सेलेक्ट करते हैं, तो उसके बाद Enter User ID और Enter Password के ऑप्शन देखने को मिलते हैं। अब यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि, यूजर आईडी और पासवर्ड कहां से मिलेगा। 

देखिए जब आपने रजिस्ट्रेशन किया होगा, तो आपको रजिस्ट्रेशन के बाद sms के द्वारा यूजर आईडी और पासवर्ड भेज दिया जाता है।  

उन दो क्रैडेंशियल्स का इस्तेमाल आपको यहां पर करना है और फिर नीचे Login पर आपको क्लिक कर देना होगा। इस प्रकार से आप यहां पर लॉगिन कर पाएंगे।

मनरेगा ऐप से लॉगआउट कैसे करें?

आपको मनरेगा ऐप से लॉगआउट करने की भी कभी आवश्यकता पड़ सकती है। चलिए जानते हैं कि, किस प्रकार से आप इस एप्लीकेशन से लॉगआउट कर सकते हैं।

आपको सबसे पहले एप्लीकेशन को ओपन करना है। ओपन करने के बाद आपको 3 dot पर क्लिक करना है। इसके बाद सबसे नीचे Log Out का ऑप्शन आपको देखने को मिलता है। इस पर क्लिक करने पर आप लॉगआउट कर पाएंगे।

मनरेगा ऐप को कैसे चलाएं?

अब बात आती है कि, जब आप इस एप्लीकेशन पर लॉगिन कर लेते हैं, तो फिर इसके बाद किस एप्लीकेशन किस प्रकार से इसको आप चला सकते हैं। 

देखिए आपको यहां पर इस ऐप में इंटरफेस में Data Entry और Upload Data के ऑप्शन देखने को मिलते हैं। 

डाटा एंट्री पर क्लिक कर आपको यहां पर Master Roll Attendance और Afternoon ( 2nd Workers Photo) के ऑप्शन देखने को मिलते हैं, तो सुबह की अटेंडेंस के लिए आपको Master Roll Attendance पर क्लिक करना होगा। 

शाम की उपस्थिति के लिए आपको दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा अपलोड डाटा पर क्लिक कर आप अपना अटेंडेंस वहां पर अपलोड कर सकते हैं।

मनरेगा ऐप पर अटेंडेंस कैसे अपलोड की जा सकती है? 

अब बात करेंगे कि, आप कैसे मनरेगा ऐप पर अपनी अटेंडेंस अपलोड कर सकते हैं, तो इसके लिए आपको Upload Data के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

इस पर क्लिक करने के बाद आपको Upload Attendance का ऑप्शन देखने को मिलता है, तो इस पर आपको क्लिक कर लेना है। 

इसके बाद आप दूसरे इंटरफेस में पहुंचते हैं, जहां पर आपको Work Code और Master Roll Number एंटर करना होगा और यह करने के बाद इसे आप अपलोड कर सकते हैं।

मनरेगा ऐप में क्या-क्या देखने का मिलता है? 

अब हम बात करेंगे कि, जब आप इस ऐप को डाउनलोड कर ओपन करते हैं, तो इसमें आपको क्या क्या देखने को मिलता है। 

सबसे पहले तो उसके लिए आपको 3 dots पर क्लिक करना होगा और फिर अलग-अलग प्रकार के ऑप्शन आपको देखने को मिलते हैं, इसके बारे में नीचे बताया गया है।

1. Download Master 

यह बहुत जरूरी ऑप्शन आपको आपके लिए होता है। आपको हर दिन अटेंडेंस से पहले मास्टर रोल को डाउनलोड करना होता है, नहीं तो आप अटेंडेंस अपनी नहीं लगा पाएंगे।

2. Settings  

इस ऑप्शन पर क्लिक कर आप इस ऐप की सेटिंग को चेंज कर सकते हैं। आप लैंग्वेज इत्यादि भी बदल सकते हैं।

3. About Us  

जब आप इस पर क्लिक करते हैं, तो इस पर क्लिक करने के बाद जो ऐप आपने डाउनलोड किया है, उस ऐप के बारे में विस्तार से आपको जानने को मिलेगा। यानी कि ऐप कब डेवलप हुआ, किसने इसे डेवलप किया आदि।

4. Check For Updates 

अगर कभी भविष्य में इस ऐप का कोई अपडेट आता है, तब इसके लिए Check For Updates पर आपको क्लिक करना होगा। इस पर आपको क्लिक करते हैं, तो जो भी अपडेट आएगा, उसको आप देख पाएंगे। 

5. Help  

अगर आपको इस ऐप को इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ा है, तब Help पर क्लिक कर सकते हैं। वहां पर आपको स्टेप बाय स्टेप इस ऐप को इस्तेमाल करने का ट्यूटोरियल बताया जाएगा। 

6. Check App Version 

आपने जिस ऐप को डाउनलोड किया है, उस ऐप का Version आप चेक करना चाहते हैं, तो इसका ऑप्शन आपको देखने को मिल जाता है। इस पर क्लिक कर आप ऐप का कौन सा वर्जन आप इस्तेमाल कर रहे हैं, यह देख पाएंगे।

Also Read-

कौन सा ऐप सट्टे का नंबर बताता है

> बारिश बताने वाला ऐप्स 

> भारत में सबसे ज्यादा कौन सा ऐप चलता है

> गुगल के कौन कौन से ऐप हैं 

FAQ: मनरेगा ऐप डाउनलोड से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

मनरेगा ऐप कैसे खोलते हैं?

इसके लिए आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं, जहां से आप इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर इसे खोल पाएंगे।

क्या यह प्ले स्टोर पर मिलता है?

जी हां, प्ले स्टोर पर भी यह ऐप मिलता है। लेकिन अगर आप अपडेट वर्जन डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप ये कर पाएंगे।

इस ऐप का मुख्य अपडेट एडवांटेज क्या है?

अगर बात करें इस ऐप के सबसे मेन एडवांटेज की, तो इस एप्लीकेशन के द्वारा आप अपनी अटेंडेंस अपलोड कर सकते हैं और अपना डाटा अपलोड कर सकते हैं।

सलाह 

मनरेगा ऐप डाउनलोड के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई। इसमें आपको बताया गया कि, यह ऐप क्या है, कैसे आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और फिर किस प्रकार से आपको यह इस्तेमाल करने को मिलता है।

अपने दोस्तों के साथ आर्टिकल को आप जरूर शेयर करें और उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद भी आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहें।