व्हाट्सएप ऐप कैसे बनाएं? कौन कौन से फीचर ऐड करने पड़ेंगे

Rate this post

Last Updated on 5 September 2024 by Abhishek Gupta

व्हाट्सएप ऐप कैसे बनाएं? कैसे आप अगर पता करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको Whatsapp App Kaise Banaye के बारे में जानकारी दी जाएगी।

क्या आप भी जिस व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते है, इस तरह का ऐप तैयार करना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि, इस तरह के फीचर आप अपने ऐप में ऐड करें। ऐसे में यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

हम आपको आज बताएंगे कि, किस तरीके से आप व्हाट्सएप जैसा ऐप तैयार कर सकते हैं और अगर आप तैयार करेंगे, तो इसमें आपको क्या-क्या चाहिए होगा और कौन-कौन से फीचर आप उसमें ऐड कर सकते हैं। इसके लिए इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा। 

ये पढ़ें –

> बिजनेस ऐप कैसे बनाएं

> गैर-लाभकारी संगठन के लिए ऐप कैसे बनाएं

Page Contents show

व्हाट्सएप जैसा ऐप कैसे बनेगा?

व्हाट्सएप ऐप कैसे बनाएं

यहां पर हम सबसे पहले बात करेंगे व्हाट्सएप किस प्रकार से टेक्निकल रूप से काम करता है और फिर आपको क्या-क्या challenges फेस करने होंगे, जब आप ऐप तैयार करेंगे और कैसे आप एप तैयार कर सकते हैं, बताएंगे। चलिए व्हाट्सएप ऐप कैसे बनाएं के बारे में बताना शुरू करते हैं।

व्हाट्सएप किस प्रकार से टेक्निकल रूप से काम करता है? 

व्हाट्सएप Ejabberd server का इस्तेमाल करता है, उसके इस्तेमाल से real-time basis पर दो या दो से अधिक यूजर्स के बीच इंस्टेंट मैसेजिंग ट्रांसफर हो सकती है। 

व्हाट्सएप इस सर्वर को इसीलिए भी सेलेक्ट करता है। क्योंकि यह रिलायबल है। इसके अलावा यहां पर जो प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जाती है, वह ERLANG है।

1. व्हाट्सएप पर डाटा ट्रांसफर पर इनसाइट्स

यहां पर जो भी मल्टीमीडिया मैसेज होते हैं, यानी ऑडियो, वीडियो आदि होती है, वह http server में अपलोड होती है और यह फिर कंटेंट के साथ लिंक होती है।

फिर thumbnail के रूप में रिसीवर के पास यह पहुंचती है, जिसे receiving node कहा जाता है और यह भी real-time पर पहुंचती है। अब यहां पर यूजर की प्रेफरेंस के अनुसार कंटेंट देखा जा सकता है, या उसे डिस्कार्ड भी किया जा सकता है।

2. व्हाट्सएप द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला प्रोटोकॉल 

व्हाट्सएप में जो भी प्राइमरी प्रोटोकॉल इस्तेमाल किया जाता है वह XMPP है। इसे Extensible Messaging and Presence Protocol कहा जाता है। 

इसके अलावा यहां पर DSL का इस्तेमाल किया जाता है, जो नेटवर्क सिक्योरिटी को एश्योर करता है। जब कोई भी मैसेज जाता है, तो यह सर्वर पर queued हो जाता है। 

अब यह तब तक queue में रहता है, जब तक की receiver इसे रिसीव न कर ले। इसके अलावा जब मैसेज डिलीवर हो जाता है तो जो मैसेज भेजता है, उसे double check के साथ notify किया जाता है।

इसके बाद जब मैसेज की डिलीवरी हो जाती है, तो मैसेज सर्वर की मेमोरी से डिलीट कर लिए जाते हैं।

3. व्हाट्सएप की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

अब बात करें व्हाट्सएप की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की, तो आप यहां पर बहुत आसान तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर इंटर करना होता है और फिर आपको ओटीपी सेंड की जाती है। जब यह डिवाइस द्वारा वेरीफाई कर ली जाती है, तो फिर चैट स्क्रीन पर आपको initiate कर दिया जाता है। 

ये भी पढ़ें –

> प्ले स्टोर पर कैसे ऐप बनाएं

> क्या मैं दूसरे की कॉल अपने कॉल कर सुन सकता हूँ

क्या व्हाट्सएप जैसा ऐप बनाने में कोई चैलेंज भी है? 

व्हाट्सएप ऐप कैसे बनाएं में अब बात करें कि, जब आप व्हाट्सएप जैसा ऐप तैयार करेंगे, तो ऐसे में आपके पास क्या-क्या चैलेंज रहते हैं।

 सबसे पहले तो यह एक ऐसा मैसेजिंग एप है, जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। 

ऐसे में जो भी यहां पर फीचर्स है, चाहे वह login का फीचर हो, चाहे वीडियो कॉल, group चैट का फीचर हो, वॉइस कॉल का फीचर इत्यादि को आपको compete करना है। 

यानी कि अगर आप इस तरह के फीचर्स को अपडेट कर सकते हैं और इसके अलावा आप अन्य फीचर्स भी लोगों को देते हैं, तब ऐसे में आपके लिए ये अच्छा रहेगा। 

इसके अलावा ऐसे व्हाट्सएप के ढेर सारे क्लोन है, जो secure messaging app है। अब जो भी लोग व्हाट्सएप जैसा एप तैयार करने की कोशिश करते हैं। वह फेल हो जाते हैं। क्योंकि वह technical aspects को नहीं फॉलो करते हैं।

व्हाट्सएप ऐप कैसे बिल्ड किया जा सकता है? 

व्हाट्सएप ऐप बिल्ड करने के लिए आप दो तरीके आजमा सकते हैं। इसमें सबसे पहले तो आप एप बिल्डर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ऑनलाइन ढेरों एप बिल्डर आपको मिल जाते हैं। वहां पर आपको बिना किसी कोडिंग लैंग्वेज के कोई भी ऐप बनाने को मिल जाएगा। 

खास बात आपको एप बिल्डर में यह देखने को मिलती है कि, आप drag and drop के इस्तेमाल से कोई भी फंक्शन अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। 

इसके अलावा आप किसी कंपनी को हायर कर सकते हैं। आप किसी ऐसी कंपनी को hire कर सकते हैं, जो सोशल मीडिया एप्स तैयार करती हो। 

हालांकि यह जरूर कॉस्टली हो सकता है। लेकिन अगर आप कम मेहनत के साथ व्हाट्सएप जैसा app चाहते हैं, तो यह आप कर सकते हैं।

बिना कोई व्हाट्सएप ऐप तैयार किए भी काम चल सकता है? 

जी हां, अगर आप व्हाट्सएप ऐसा ऐप नहीं बिल्ड करते हैं, तब भी आप बिना कोई ऐप बनाए अपना काम चला सकते हैं। इसके लिए आप कोई थर्ड पार्टी एपी खरीद सकते हैं। 

उदाहरण के तौर पर आप MirrorFly खरीद सकते हैं, जहां पर व्हाट्सएप like चैट एप आप बहुत कम समय में बिल्ड कर सकते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो अधिकतर डेवलपर प्रेफर करते हैं इसके कुछ मुख्य फीचर नीचे दिए हुए है।

  • पोस्ट नोटिफिकेशन 
  • 1 on 1 चैट 
  • ग्रुप चैट  
  • Topic-basedchat 
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 
  • 24*7 टेक सपोर्ट 
  •  एंड टू एंड इंक्रिप्टेड सिक्योरिटी

व्हाट्सएप जैसा ऐप तैयार करने के लिए कौन-कौन से फीचर्स ऐड करने होंगे?  

चलिए व्हाट्सएप ऐप कैसे बनाएं के बाद अब जानते हैं कि, जब आप व्हाट्सएप जैसा ऐप बिल्ड करेंगे, तो इसमें आपको कौन-कौन से फीचर्स ऐड करने होंगे। 

1. लॉगिन और प्रोफाइल

जब कोई व्हाट्सएप ओपन करता है, तो वहां पर साइन इन करने की जरूरत होती है और फिर व्हाट्सएप अकाउंट मोबाइल नंबर के द्वारा क्रिएट किया जा सकता है।

इसके बाद यूजर के फोन नंबर पर एप्लीकेशन कोड सेंड होता है और फिर आप कोड को वेरीफाई कर अपने नाम, फोटो इत्यादि के साथ आप अपना अकाउंट तैयार कर सकते हैं। इसके बाद यूजर व्हाट्सएप अकाउंट पर कांटेक्ट ऐड कर सकता है और मैसेज करना शुरू कर सकता है। 

2. नोटिफिकेशन 

जब यूजर कोई नया मैसेज प्राप्त करता है। चाहे वह सिंगल अकाउंट से प्राप्त करें, चाहे ग्रुप चैट से, तो यहां पर नोटिफिकेशन आपको मिल जाती है। ऐसे में इस फीचर को ऐड करने के लिए आप Apple Push Notifications, Google Cloud Messaging की तैयारी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

3. मैसेज एक्सचेंज 

एप्लीकेशन ऐसी होनी चाहिए, जो व्हाट्सएप अकाउंट या ग्रुप चैट पर conversation history को save करें, जिससे कि जब कोई यूजर log out करें और फिर लॉगिन करें, तो वह अपने मैसेज को जहां पर छोड़ा था, वहीं पर देख पाए।

4. मल्टीमीडिया फाइल ट्रांसमिशन 

आप अपने यूजर्स को file sharing functionality की सुविधा भी दें, जिससे कि वह अपनी फोटो, GIF इत्यादि सेंड कर पाएं। 

5. लोकेशन शेयरिंग

जो भी आपकी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करेंगे, वहां पर जरूरी है कि, आप लोकेशन शेयर का ऑप्शन भी दे। इसके लिए आप Apple MapKit, Google Location SDK आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read-

> कॉल फॉरवर्डिंग बंद करने के लिए कौन सा नंबर डायल करें

> Google news ko Hindi me kaise kare

> बीएसटीसी का एडमिट कार्ड कैसे देखें

> फ़ोन से पीडीएफ कैसे बनाएं 

FAQ: व्हाट्सएप ऐप कैसे बनाएं से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

क्या बिना पैसे के भी व्हाट्सएप जैसा ऐप तैयार किया जा सकता है?

जी नहीं, बिना पैसे के आप यह नहीं तैयार कर सकते हैं।

व्हाट्सएप जैसे ऐप को बनाने के लिए कितना पैसा खर्च होगा?

यह डिपेंड करता है कि, किस फीचर के इस्तेमाल से डेवलप कर रहे हैं और किस एप बिल्डर का इस्तेमाल कर रहे हैं. क्योंकि अलग-अलग बिल्डर की कॉस्ट अलग-अलग रहती है।

क्या मैं व्हाट्सएप जैसा ऐप तैयार कर सकता हूं?

जी हां, लेकिन इसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। 

सलाह

व्हाट्सएप ऐप कैसे बनाएं के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई, जिसमें आपको बताया गया कि, अगर आप व्हाट्सएप जैसा ऐप तैयार करना चाहते हैं, तो कैसे आप यह कर सकते हैं और क्या आप कर पाएंगे या नहीं। 

हमें लगता है कि, आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार की टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।