यूट्यूब चैनल मोनेटाइज क्यो नही होता है? ये गलतियां न करें

Rate this post

Last Updated on 6 October 2024 by Abhishek Gupta

यूट्यूब चैनल मोनेटाइज क्यो नही होता है? आप अगर जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको Youtube Channel Monetize Kyu Nahi Hota Hai के बारे में जानकारी दी जाएगी।

क्या आप भी एक क्रिएटर हैं और यूट्यूब पर अगर आप वीडियो अपलोड करते हैं और आपक यूट्यूब चैनल मोनेटाइज नहीं हो रहा है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

हम यहां पर आपको बताएंगे कि, आखिर क्यों होता है जब आपका यूट्यूब चैनल मोनेटाइज नहीं होता है। अब आपको इसके लिए आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ना होगा।

ये पढ़ें –

> स्मार्टफोन में कौन से ऐप खा रहे हैं सारा मोबाइल डेटा

> क्या YouTube चैनल को हैक होने से बचाया जा सकता है

Page Contents show

यूट्यूब चैनल मोनेटाइज नहीं हो रहा क्या करे?

यूट्यूब चैनल मोनेटाइज क्यो नही होता है

यहां पर हम बात करेंगे कि, ऐसे कौन-कौन से चैनल होते हैं, जो मोनेटाइज नहीं होते हैं और फिर क्या कारण यूट्यूब चैनल मोनेटाइज ना होने के हो सकते हैं। इत्यादि चलिए अब यूट्यूब चैनल मोनेटाइज क्यो नही होता है के बारे में बताना शुरू करते हैं। 

यूट्यूब चैनल मोनेटाइज कब होता है? 

सबसे पहले हम समझेंगे कि, अगर किसी का यूट्यूब पर चैनल है, तो वह मोनेटाइज कब हो जाता है। इसके लिए दो क्राइटेरिया यूट्यूब अक्सर देखता है। 

इसमें सब्सक्राइबर्स और वॉच टाइम का सबसे अहम योगदान रहता है। अगर आपके 1000 से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं और 4000 घंटे का वॉच टाइम आपने कंप्लीट कर लिया है, तब आपका चैनल मोनेटाइज होगा। 

अगर आपके सब्सक्राइबर भले ही 1000 से अधिक है। लेकिन वॉच टाइम आपका 4000 घंटे से कम है, तब ऐसे में आपका यूट्यूब चैनल मोनेटाइज नहीं होगा।

यूट्यूब कौन से वीडियो मोनेटाइज नहीं करता है? 

यूट्यूब चैनल मोनेटाइज क्यो नहीं होता है में यह भी समझना जरूरी है कि, ऐसे कौन-कौन से यूट्यूब प्रकार के चैनल होते हैं, जो कभी नहीं मोनेटाइज होते हैं।

1. सत प्रतिशत reused content वाले 

अगर आप कोई ऐसा कंटेंट अपने यूट्यूब चैनल पर डालते हैं, जो पहले ही कोई अन्य यूट्यूबर यूट्यूब पर डाल चुका है, तो यह aple चैनल को डिमॉनेटाइज करने की ओर कदम बढ़ाता है। 

इसे हम copied content भी कहते हैं। बिना transforming के लोग आजकल वायरल क्लिप को repost करते हैं। 

अगर आप वायरल क्लिप को repost भी करते हैं, अगर उसमें कुछ add-on अगर आप करते हैं, तब यह आपके लिए बेहतर रहता है। 

आप अगर ओरिजिनल वॉइस, विजुअल्स अपनी वीडियो में डाल सकते हैं। कार्बन कॉपी अगर आप करते हैं, तो आपका चैनल मोनेटाइज नहीं होता है।

कॉपिड कंटेंट के उदाहरण 

अब जान भी लेते हैं कि, ऐसे कौन-कौन से कंटेंट होते हैं, जो रीयूज्ड होते हैं। इसमें original commentary के memes को फिर से पोस्ट करना। अलग-अलग सोर्स से पॉपुलर क्लिप लेना, टीवी शो, मूवीस के क्लिप पोस्ट करना या बिना आर्टिस्ट के परमिशन के म्यूजिक अपलोड करना।

ये भी पढ़ें –

> किस ऐप मेकर Android ऐप बनाएं 

> Google ऐप बनाने के लिए क्या करें

2. यूट्यूब की कम्यूनिटी गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वाले 

अगर आप यूट्यूब के गाइडलाइंस को नहीं फॉलो करते हैं, तब भी आपका चैनल मोनेटाइज नहीं होता है। यूट्यूब में गाइडलाइंस की बहुत लंबी लिस्ट पड़ी हुई है, जिससे ये प्लेटफार्म पूरी तरीके से सेफ रहे। 

अब ऐसे में कभी-कभी हो जाता है कि, लोग ऐसे वीडियो अपलोड कर लेते हैं, जो यूट्यूब के गाइडलाइंस के विरोध में होता है। 

ऐसे में आप पैसा नहीं कमा पाएंगे। ये करने पर या तो आपका चैनल मोनेटाइज नहीं होगा, या फिर आपका चैनल ऐसे में डिलीट भी कर दिया जाएगा। 

यूट्यूब sensitive, disturbing और dangerous content इत्यादि को नहीं allow करता है।

गाइडलाइंस वायलेशन के उदाहरण 

चलिए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से उदाहरण है, जो यूट्यूब के गाइडलाइंस को वायलेट करते हैं। इसमें झूठी इनफॉरमेशन फैलाना, किसी ग्रुप या इंडिविजुअल को टारगेट कर वीडियो तैयार करना या इल्लीगल ड्रग इत्यादि को प्रमोट करना इत्यादि।

3. रिपीट कंटेंट वाले 

कोई यूट्यूब चैनल ऐसे होते हैं, जहां पर आपको एक जैसे ही कंटेंट दिखाई देते हैं और यह रिपीट कंटेंट के अंतर्गत ही आता है। 

ये सब यूट्यूब भले से जानता है। अगर तो आप ऐसा करते हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

इसमें हालांकि आप अपने आप tags, title, discription इत्यादि को same रखने को तो बिल्कुल अवॉइड ही करें। 

रिपीट कंटेंट के उदाहरण 

अब रिपीट कंटेंट किस प्रकार के होते हैं, इसके उदाहरण भी समझ लेते हैं। शॉर्ट क्लिप को लंबे समय के लिए loop करना, इसके अंतर्गत आता है। 

एक ही वीडियो रेगुलर अपलोड करना, एक जैसे टेंप्लेट, टेक्स्ट, इमेज के साथ स्लाइड शो वीडियो बनाना या Text To Speech Software के इस्तेमाल से किसी आर्टिकल को पढ़ना भी इसके अंतर्गत आता है।

किस तरह के चैनल यूट्यूब पर मोनेटाइज होते हैं? 

यूट्यूब चैनल मोनेटाइज क्यो नही होता है में अब जानते हैं कि, ऐसे कौन-कौन से चैनल होते हैं, जो यूट्यूब पर मोनेटाइज होते हैं। 

देखिए ऐसे यूट्यूब चैनल जो ओरिजिनल कंटेंट अपलोड करते हैं, जो कंसिस्टेंसी के साथ वीडियो अपलोड करते हैं, जो किसी प्रकार की अफवाह नहीं पिलाते हैं, इस प्रकार के चैनल ही अक्सर मोनेटाइज होते हैं।

यूट्यूब चैनल मोनेटाइज क्यो नही हो पाता है?

चलिए अब जान लेते हैं कि, ऐसे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं, जिन कारण से यूट्यूब चैनल मोनेटाइज नहीं होता है।

1. कम्युनिटी गाइडलाइंस को फॉलो न करना 

जैसा कि ऊपर आपको बताया गया था, ऐसे चैनल जो यूट्यूब के गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करते हैं, वह चैनल मोनेटाइज नहीं होते हैं। 

आप अगर यूट्यूब चैनल को के गाइडलाइंस को नहीं फॉलो करते हैं, उसका आप उल्लंघन करते हैं, तब ऐसे में आपकी वीडियो मोनेटाइज नहीं होती है।  

यूट्यूब गाइडलाइंस के अनुसार आपको अपनी वीडियो बनानी होगी। कहने का मतलब यह है कि, आपको वीडियो में किसी प्रकार की हिंसा नहीं दिखानी है, आपको nudity नहीं दिखानी है और आपको fake अफवाह भी नहीं फैलाना है। 

2. कॉपीराइट चीजों का इस्तेमाल करना 

कुछ लोग कॉपीराइट चीजों का भी इस्तेमाल करते हैं, जैसे कॉपीराइट फोटो, कॉपीराइट वीडियो, कॉपीराइट म्यूजिक, कॉपीराइट क्लिप इत्यादि। 

ऐसे में फिर आप कॉपीराइट के उल्लंघन के तहत अपने यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज नहीं कर पाएंगे।

3. चैनल पर एडवांस्ड फीचर इनेबल ना होना 

यह भी एक कारण हो सकता है कि, आपके चैनल पर एडवांस फीचर इनेबल नहीं है। आपको अपने यूट्यूब चैनल पर इस फीचर को इनेबल कर लेना है। आपको तीन तरीके से इनेबल कर सकते हैं, यह नीचे बताया हुआ है।

I. आईडी के द्वारा 

आप valid I’d के द्वारा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट को इस्तेमाल करना होगा।

II. वीडियो वेरीफिकेशन 

वीडियो वेरिफिकेशन से भी आपको इस फीचर को इनेबल करने को मिल जाता है। इसके लिए जिस भी जीमेल से अपने यूट्यूब अकाउंट ओपन किया है, वहां पर आपको एक लिंक भेजी जाती है। 

इस पर क्लिक कर आप वीडियो वेरिफिकेशन को कंप्लीट कर सकते हैं और फिर यह फीचर इनेबल कर दिया जाएगा। 

III. चैनल हिस्ट्री 

चैनल हिस्ट्री के माध्यम से भी आपको यह फीचर इनेबल करने को मिलता है। आपको इसके लिए कोई भी सेटिंग नहीं करनी है। बल्कि आपको लगातार वीडियो अपलोड करनी है और दो महीने के बाद यह फीचर ऑटोमेटेकली इनेबल कर लिया जाता है।

4. Low वैल्यू कंटेंट 

कभी-कभी यूट्यूब को लगता है कि, जो भी आप कंटेंट डाल रहे हैं, वह low value content है, यानी की उसकी कोई वैल्यू नहीं है, तो ऐसे में आपका चैनल मोनेटाइज नहीं होगा। 

आप अगर यूट्यूब के सभी क्राइटेरिया को पूरा कर चुके हैं, तो यह एक ऐसा पहलू हो सकता है, जिस पहलू के चलते आपका चैनल मोनेटाइज नहीं हो रहा है। ऐसे में आपको क्वालिटी कंटेंट अपने यूट्यूब चैनल पर डालना। 5. दूसरों के कंटेंट डालना 

अगर आप लगातार copied content अपने यूट्यूब चैनल पर डाल रहे हैं, तब भी आपका चैनल मोनेटाइज नहीं होगा। 

आप अगर किसी दूसरे का ओरिजिनल कंटेंट यूट्यूब पर अपलोड करते हैं, बिना कोई ट्रांसफार्म के, तो यह भी आपके लिए दिक्कत का कारण बन सकता है। 

अब इसके लिए आपको क्या करना है कि, आप उसमें कुछ transformation कर सकते हैं। उसे आप एडिट कर सकते हैं, अपनी यूनीक वैल्यू आप उसमें डाल सकते हैं

क्या करें जब यूट्यूब चैनल मोनेटाइज ना हो? 

अब बात आती है कि, किसी व्यक्ति का अगर यूट्यूब चैनल मोनेटाइज नहीं हो रहा है, तो ऐसे में वह क्या कर सकता है। 

देखिए इसके लिए आपको करना कुछ नहीं है, जो भी कारण हमने आपको यहां पर बताए हैं, वह आपको फॉलो करने हैं। कहने का मतलब यह है कि, आपको अपना ओरिजिनल कंटेंट डालना है। 

इसके अलावा जो इसमें बहुत मायने रखता है। वह यह कि, आपको कंसिस्टेंसी के साथ वीडियो अपलोड करनी है

जो भी वीडियो आप अपलोड करें, वह ओरिजिनल हो, किसी का copied कंटेंट ना हो और वह क्वालिटी कंटेंट हो। 

जल्दी यूट्यूब चैनल मोनेटाइज करने के लिए क्या करें? 

आप अगर जल्दी यूट्यूब चैनल मोनेटाइज करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ टिप्स आप फॉलो कर सकते हैं। आप फेसबुक पर अपना पेज बना सकते हैं, वहां आप यूट्यूब चैनल को शेयर कर सकते हैं। 

इसके अलावा क्वालिटी कंटेंट पर अगर आप ध्यान दें, तब भी आप बहुत जल्दी यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज कर सकते हैं।

Also Read-

> सबसे अच्छा Photo Khinchne वाला कौन सा ऐप है

> क्या खोए हुए मोबाइल को ट्रैक करना संभव है, अगर वह बंद हो

> कॉल फॉरवर्डिंग बंद करने के लिए कौन सा नंबर डायल करें

> जमीन का खाता खसरा कैसे देखें बिहार में

FAQ: यूट्यूब चैनल मोनेटाइज क्यो नही होता है से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

यूट्यूब चैनल मोनेटाइज क्यों नहीं हो रहा है?

हो सकता है कि, गाइडलाइंस को आप फॉलो नहीं कर रहे हैं, या फिर आपने 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम का क्राइटेरिया नहीं पूरा किया है।

यूट्यूब चैनल मोनेटाइज होने के बाद क्या होता है?

जब यूट्यूब चैनल मोनेटाइज हो जाता है, तब इसके बाद ऐड के जरिए आपको पैसे कमाने को मिल जाते हैं।

बिना यूट्यूब चैनल मोनेटाइज हुए पैसे कमाए जा सकते हैं?

जी हां, अगर आप का चैनल मोनेटाइज नहीं हुआ है, तब भी आप पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप एफिलिएट मार्केटिंग इत्यादि का सहारा ले सकते हैं, या फिर आप किसी ब्रांड को प्रमोट भी कर सकते हैं।

सलाह 

इस आर्टिकल में आपकोयूट्यूब चैनल मोनेटाइज क्यो नही होता है के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें आपको बताया गया कि, अगर किसी व्यक्ति का यूट्यूब चैनल मोनेटाइज नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और कैसे वह इससे छुटकारा पा सकते हैं।

आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।