नारी शक्ति ऐप से माझी लाडकी बहिण योजना का फॉर्म कैसे भरें?

5/5 - (1 vote)

Last Updated on 13 August 2024 by Abhishek Gupta

नारी शक्ति ऐप क्या है? अगर आप पता करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको Naari Shakti App के बारे में जानकारी दी जाएगी।

क्या आप महाराष्ट्र की रहने वाली एक महिला है, तब ऐसे में यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपने एक योजना के बारे में तो जरुर सुना होगा, जिसका नाम है मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना।

आप अगर इस योजना के तहत अप्लाई करना चाहते हैं और अगर अभी तक आपने अप्लाई नहीं किया है। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि, किस ऐप के द्वारा घर बैठे आप ये कर पाएंगे और फिर कैसे आप इसके लिए आवेदन कर पाएंगे। 

इसलिए शुरू करने से पहले हम आपसे कहना चाहेंगे कि, इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़िएगा। 

ये पढ़ें –

> Noizz ऐप डाउनलोड कहां से करें

> E-Peek Pahani कहां से डाउनलोड करें

नारी शक्ति दूत ऐप को इस्तेमाल कैसे करें?

नारी शक्ति ऐप

यहां पर हम आपको बताएंगे कि, यह ऐप क्या होता है, कहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इस ऐप से अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके पास क्या एलिजिबिलिटी होनी चाहिए और फिर कैसे आप योजना के लिए अप्लाई कर पाएंगे, आदि। चलिए अब शुरू करते हैं।

नारी शक्ती दूत ऐप क्या है?

सबसे पहले अब इस ऐप के बारे में समझते हैं, तो यह महाराष्ट्र सरकार का एक ऐप है, जहां पर सरकार द्वारा चलाई जाने वाली तरह-तरह की स्कीम और प्रोग्राम प्रोवाइड किए जाते हैं। 

कहने का मतलब यह है कि, पब्लिक सर्विसेज पर इस ऐप द्वारा इनफॉरमेशन प्रोवाइड की जाती है। यह ऐप अलग-अलग department schemes से इनफॉरमेशन प्राप्त करता है और फिर वह सिटीजंस को प्रोवाइड किया जाता है। 

खासकर मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना में अगर कोई आवेदन करना चाहती है, तो इस ऐप को महाराष्ट्र सरकार द्वारा लांच किया गया है।

इस ऐप को डाउनलोड कर कोई भी घर बैठे इस योजना के लिए अप्लाई कर सकता है। इस योजना की बात करें तो महाराष्ट्र सरकार हर महिला को हर महीने ₹1500 देगी। इसमें विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, निराश्रित इत्यादि महिलाएं शामिल है।

नारी शक्ती दूत ऐप में आवेदन करने के लिए क्या है एलिजिबिलिटी?

चलिए अब जानते हैं कि, जब आप नारी शक्ति दूत ऐप के तहत रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके पास क्या एलिजिबिलिटी होनी चाहिए। 

सबसे पहले तो यहां पर age की सबसे मुख्य रिक्वायरमेंट रखी गई है। अगर आपकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है, तब आप इस योजना के तहत अप्लाई कर सकते हैं। 

साथ ही वार्षिक आय आपकी ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही महिला के पास बैंक खाता होना चाहिए और उसका आधार कार्ड, मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।

नारी शक्ति दूत के लिए कौन से आवश्यक दस्तावेज है? 

जब आप इस योजना के तहत अप्लाई करेंगे, तो इस ऐप का इस्तेमाल करते वक्त आपको कुछ डॉक्युमेंट की जरूरत भी होगी, जिसकी लिस्ट नीचे दी हुई है।

  • राशन कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ये भी पढ़ें –

> क्या जोड़ी ऐप सेफ है

> एविएटर गेम क्या है

किन लोगों को यह ऐप डाउनलोड करना चाहिए?

चलिए हम जानते हैं कि, अगर ऐप कोई डाउनलोड करते हैं, तो लोगों को यह ऐप डाउनलोड करना चाहिए।  

ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त करना चाहती है, वह इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं। 

कहने का मतलब यह है कि, महाराष्ट्र राज्य की जो भी गरीब महिलाएं चाहे, वह विवाहित हो, तलाकशुदा हो, विधवा हो, उनके लिए यह ऐप डाउनलोड करना बढ़िया रहता है।

नारी शक्ती दूत ऐप को डाउनलोड कैसे करें? 

अब बात करते हैं, आप किस तरीके से नारी शक्ति ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। देखिए यह आपको प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाता है। 

आपको अपने फोन के प्ले स्टोर पर जाना है। प्ले स्टोर पर जाने के बाद आपको Naari Shakti Doot App लिखकर सर्च करना है। 

यह सर्च करते ही आपके सामने यह ऐप खुल कर सामने आ जाएगा। इसके बाद आपको इंस्टॉल पर क्लिक करना होगा और फिर आपको यह ऐप डाउनलोड कर लेना होगा।

इस तरीके से भी कर सकते हैं ऐप डाउनलोड 

आपको गूगल प्ले स्टोर के अलावा अन्य प्ले स्टोर से भी यह ऐप डाउनलोड करने को मिलता है और बात आती है कि, हम अन्य प्ले स्टोर को कैसे एक्सेस कर सकते हैं, तो इसके लिए अपने ब्राउज़र पर जा सकते हैं। 

ब्राउज़र पर जाने के बाद नारी शक्ती दूत ऐप लिखकर search करना है। इसके बाद आपके सामने अलग-अलग प्रकार के प्ले स्टोर की वेबसाइट्स ओपन होंगी।

अब कोई भी प्ले स्टोर पर आप जा सकते हैं और वहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नारी शक्ति एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

इसके बाद बारी आती है, इस ऐप में रजिस्ट्रेशन करने की। अब हम बताएंगे कि, कैसे आप अगर इस ऐप को आपने डाउनलोड कर लिया है, तो आप इस पर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

आपको सबसे पहले इस ऐप को ओपन करना है। ओपन करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर यहां पर fill up करना होगा। 

ये करते ही Login बटन पर आपको क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी और ओटीपी को आपको वेरीफाई करने के लिए यहां पर इंटर कर देना होगा। 

इसके बाद आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, जिला जैसी जानकारी भर update बटन पर क्लिक करना होगा इस तरीके से आप यहां पर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

नारी शक्ति एप पर लॉगिन कैसे किया जाता है? 

रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आपको इस ऐप पर लॉगिन भी करना होगा। इसके लिए भी आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। 

सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में इस ऐप को खोलना होगा। ऐप के खुलते ही लॉगिन पेज आपके सामने खुल जाता है। 

इसके बाद मोबाइल नंबर आपको दर्ज करना होता है और फिर आपको login बटन पर क्लिक कर देना होगा। यह करते ही आप इस ऐप में logged in हो जाएंगे।

नारी शक्ति एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें? 

हम अब बताएंगे कि, आप कैसे इस ऐप के द्वारा फॉर्म भर सकते हैं, तो सबसे पहले तो आपको लॉगिन कर लेना है। लॉगिन के लिए ऊपर बताए गए स्टेप्स को आपको फॉलो करना है। 

इसके बाद आपको Apply Now के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज आपके सामने खुलता है। यहां पर माझी लाडकी बहिण योजना का फॉर्म आपको भरना होगा।

इसमें आपको कुछ डिटेल्स और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और फिर आप फॉर्म को भरने के बाद उसे सबमिट कर देंगे। 

इसके बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलता है। इससे आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर पाएंगे।

नारी शक्ति ऐप के क्या लाभ होते हैं?

अब हम आपको बताएंगे कि, आप जब यहां पर ऑनलाइन अप्लाई करते हैं, तो इसके आपको क्या फायदे होते हैं।

सबसे पहले तो महिलाएं यहां पर माझी लाडकी बहिण योजना के लिए आसानी से अप्लाई कर सकती है। इस ऐप के इस्तेमाल से जब आप अप्लाई करते हैं, तो आप अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। 

इसके अलावा यह ऐप आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाता है, जहां पर आप आसानी से इसको डाउनलोड कर सकते हैं और यह माझी लाडकी बहिण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए ही लॉन्च किया गया है। तो यह कुछ फायदे इस ऐप की देखने को मिलते हैं। 

Also Read-

> Mp3 Video डाउनलोडर एप्स 

> वेब ब्राउज़र ऐप्स कितने हैं

> Fake Call ऐप के लिए Android करें

> नया रिश्ता खोजने के लिए क्या करें

FAQ: नारी शक्ति ऐप क्या है से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

नारी शक्ति ऐप के लिए हेल्पलाइन नंबर भी है?

जी हां, आपको इस ऐप के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिख जाता है। आपको यहां पर प्रोफाइल का ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। वहां पर आपको हेल्पलाइन नंबर दिख जाएगा।

किस प्रकार से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है?

इसके लिए प्ले स्टोर पर आप जा सकते हैं, जो सभी के फोन में होता है। वहां पर आपको नारी शक्ति दूत ऐप लिखकर सर्च करना है, फिर इसे आप डाउनलोड कर पाएंगे।

इस ऐप के क्या फायदे होते हैं?

इस ऐप को कोई जब डाउनलोड करता है, इसके बाद महिलाएं वहां पर योजना के लिए अप्लाई कर सकती है और फिर वह स्टेटस भी चेक कर सकती है। 

सलाह 

नारी शक्ति ऐप क्या है के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई। इसमें आपको बताया गया कि, इस ऐप को आप कहां से डाउनलोड कर सकते हैं और अगर आपको माझी लाडकी बहिण योजना के लिए अप्लाई करना है, तो कैसे आप उसके लिए आवेदन फॉर्म भर पाएंगे इत्यादि। 

उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद कर आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।